Kal ka rashifal 17 September 2025 aries to pisces tomorrow horoscope lucky zodiac signs future predictions Rashifal: 17 सितंबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Rashifal: 17 सितंबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

Horoscope Tomorrow 17 September 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 17 सितंबर 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

Tue, 16 Sep 2025 02:00 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Rashifal: 17 सितंबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

Horoscope 17 September 2025, राशिफल 17 सितंबर 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 17 सितंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 17 सितंबर 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और कौन-सी राशियां रहें सतर्क। जानें बुधवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा-

मेष राशि- आज धैर्य में कमी रहेगी, इसलिए आत्मसंयत रहना जरूरी है। पढ़ाई-लिखाई या कामकाज में छोटे-छोटे व्यवधान आ सकते हैं। लेकिन किसी मित्र के सहयोग से काम फैलाने और फायदा उठाने के मौके भी मिलेंगे। घर-परिवार का माहौल ठीक रहेगा, बस खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं। कुल मिलाकर मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:17 या 18 सितंबर कब है इंदिरा एकादशी? जानें पूजन व व्रत पारण का मुहूर्त

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। माता का सहयोग और किसी पुराने मित्र से मदद मिल सकती है। धनलाभ के योग भी बन रहे हैं और नौकरी में बदलाव के अच्छे संकेत भी हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए सामान्य दिन कहा जाएगा। भावनाओं को वश में रखें। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। क्रोध से बचें। घर-परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। किसी बड़े बुज़ुर्ग या कुटुंब से धनलाभ संभव है। रुके हुए पैसे की प्राप्ति हो सकती है और नौकरी में अफसरों का सहयोग भी मिलेगा।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों को मिलेजुले फल मिलेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी, लेकिन स्वादिष्ट खाने-पीने में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी मित्र के सहयोग से संपत्ति या निवेश कर सकते हैं। खर्चें बढ़ सकते हैं, लेकिन साथ ही धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है। मन में निराशा या असंतोष रह सकता है। पढ़ाई-लिखाई में भी मन लगाएं। आज खर्चों में वृद्धि हो सकती है। अफसरों से मतभेद भी हो सकते हैं, इसलिए संयम से चलें। आज निवेश न ही करें तो अच्छा रहेगा।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए शुभ दिन कहा जाएगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। संपत्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का साथ रहेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना है और किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। भाइयों का सहयोग रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा।

तुला राशि- तुला राशि वालों को आज धन लाभ हो सकता है। व्यवसाय को बढ़ाने की योजनाएं पूरी होंगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे। आज नया वाहन भी खरीद सकते हैं। इस समय निवेश करने से लाभ ही लाभ होगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। खान-पान में सावधानी रखें। किसी पुराने मित्र के सहयोग से रोजगार या नया काम मिल सकता है। खर्च बढ़ेंगे, लेकिन उपहार स्वरूप वस्त्रादि मिलने के योग भी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु के अनुसार इन चीजों का दान करने से हो सकता है आर्थिक व शारीरिक नुकसान

धनु राशि- धनु राशि वाले आत्मविश्वास से भरे रहेंगे लेकिन आलस्य भी बढ़ेगा। घर-परिवार की सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं। माता का सहयोग मिलेगा और लाभ में वृद्धि संभव है। कुल मिलाकर ये समय आपके लिए शुभ रहेगा।

मकर राशि- मकर राशि वालों को थोड़ा सर्तक रहने की आवश्यकता है। बातचीत में कठोरता आ सकती है, इसलिए संयम जरूरी है। कपड़ों व साज-सज्जा के प्रति रुचि बढ़ेगी। माता से मतभेद हो सकते हैं। धन हानि के योग भी बन रहे हैं। संचित धन में भी कमी हो सकती है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वाले आज धैर्य से काम लें। वाद-विवाद से दूर रहें। किसी धार्मिक या सत्संग कार्यक्रम में जा सकते हैं। संपत्ति से आय बढ़ेगी, नौकरी में स्थान परिवर्तन और तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि के साथ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। कुल मिलाकर कुंभ राशि वालों के लिए दिन शुभ कहा जाएगा। बस थोड़ा सावधानी बरतें।

मीन राशि- मीन राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। क्रोध से बचें। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में दूसरी जगह जाने के योग हैं। आय में वृद्धि होगी लेकिन रहन-सहन पर खर्चा बढ़ सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!