Indira ekadashi: 17 या 18 सितंबर कब है इंदिरा एकादशी? जानें पूजन व व्रत पारण का मुहूर्त व उपाय
Indira ekadashi 2025 Kab hai: एकादशी व्रत का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। जानें पितृ पक्ष में इंदिरा एकादशी कब है।

When is Indira ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि अत्यंत शुभ मानी गई है। एकादशी व्रत जगत पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। हर महीने दो एकादशी व्रत रखे जाते हैं। सितंबर माह का एकादशी पहला व्रत आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाएगा। आश्विन माह के कृष्ण पक्ष में इंदिरा एकादशी रखा जाता है। यह एकादशी व्रत श्राद्ध पक्ष में आती है। मान्यता है कि इंदिरा एकादशी व्रत करने से पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। जानें सितंबर में इंदिरा एकादशी कब है।
इंदिरा एकादशी कब है: हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 17 सितंबर को सुबह 12 बजकर 21 मिनट पर प्रारंभ होगी और 17 सितंबर को रात 11 बजकर 39 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि में इंदिरा एकादशी व्रत 17 सितंबर को रखा जाएगा।
इंदिरा एकादशी पूजन मुहूर्त-
ब्रह्म मुहूर्त- 04:33 ए एम से 05:20 ए एम
प्रातः सन्ध्या- 04:57 ए एम से 06:07 ए एम
विजय मुहूर्त - 02:18 पी एम से 03:07 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 06:24 पी एम से 06:47 पी एम
इंदिरा एकादशी व्रत पारण मुहूर्त- हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि के भीतर करने का विधान है। इंदिरा एकादशी व्रत का पारण 18 सितंबर को किया जाएगा। व्रत पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 07 मिनट से सुबह 08 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। पारण के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय रात 11 बजकर 24 मिनट है।
इंदिरा एकादशी उपाय-
1. इंदिरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करनी चाहिए और इसके बाद तुलसी पूजन भी करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन-धान्य बढ़ता है।
2. इंदिरा एकादशी के दिन सुबह व शाम तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन