1/7हिंदू धर्म में दान को अत्यंत शुभ व लाभकारी माना गया है। शास्त्रों में दान करने का उचित तरीका व समय भी बताया गया है। लेकिन वास्तु शास्त्र में कुछ चीजों का दान करने की मनाही है। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से व्यक्ति को अशुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। जानें वास्तु के अनुसार किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए।

वास्तु के अनुसार, इस्तेमाल किया हुआ तेल और घर के स्टील के बर्तन दान नहीं करने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से दुर्भाग्य आता है और घर की बरकत दूर होती है।

वास्तु के अनुसार, कभी भी धारदार चीजें जैसे चाकू, कैंची व खराब या इस्तेमाल किया हुआ तेल दान या गिफ्ट नहीं देना चाहिए। इससे परिवार की सुख-शांति कम होने की संभावना रहती है।

वास्तु के अनुसार कभी भी फटे हुए धर्मग्रंथ या पुस्तकें दान नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से कामों में रुकावट आती है। संत को पहने हुए कपड़े दान नहीं करने चाहिए।

वास्तु के अनुसार, किसी को खराब खाना नहीं देना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से परिवार की सेहत प्रभावित होती है।

वास्तु के अनुसार, कभी किसी को झाड़ू दान नहीं करनी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से आर्थिक हानि हो सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
