Kab hai Raksha Bandhan 2026 Date and Time rakhi kab manegi Raksha Bandhan 2026 : कब है रक्षा बंधन? जानें इस दिन क्या नहीं करना चाहिए, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Raksha Bandhan 2026 : कब है रक्षा बंधन? जानें इस दिन क्या नहीं करना चाहिए

Kab hai Raksha Bandhan 2026 Date and Time : उल्लास के साथ रक्षा बंधन का त्योहार शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। भाई और बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है रक्षा बंधन का त्योहार। इस दिन भद्रा रहित मुहूर्त में राखी बांधने का विधान है। 

Tue, 16 June 2026 12:39 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Raksha Bandhan 2026 : कब है रक्षा बंधन? जानें इस दिन क्या नहीं करना चाहिए

Kab hai Raksha Bandhan 2026 Date and Time rakhi, कब है रक्षा बंधन का त्योहार : हर साल सावन मास के दौरान पूर्णिमा तिथि के दिन राखी का त्योहार मनाया जाएगा। इस साल रक्षा बंधन का पावन पर्व अगस्त के महीने में मनाया जाएगा। बेहद ही उल्लास के साथ रक्षा बंधन का पावन त्योहार शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। भाई और बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है रक्षा बंधन का त्योहार। इस दिन भद्रा रहित मुहूर्त में राखी बांधने का विधान है। शुभ मुहूर्त के दौरान बहनें अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम की डोर बांधती हैं और उनसे सुरक्षा का वरदान मांगती है। आइए जानते हैं इस साल रक्षा बंधन का त्योहार किस दिन मनेगा। साथ ही ये भी जानते हैं कि किस तारिख को मनेगा, शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और इस दिन क्या नहीं करना चाहिए-

कब है रक्षा बंधन? जानें इस दिन क्या नहीं करना चाहिए

इस साल कब मनाया जाएगा रक्षा बंधन का त्योहार?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल रक्षा बंधन का त्योहार 28 अगस्त 2026 के दिन मनाया जाएगा। श्रवण मास की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 27 अगस्त 2026 के दिन सुबह में 09 बजकर 08 मिनट पर होगा। वहीं, पूर्णिमा तिथि का समापन 28 अगस्त 2026 के दिन सुबह में 09 बजकर 48 मिनट पर होगा। उदया तिथि में 28 अगस्त 2026 के दिन भाइयों की कलाई पर राखी बांधी जाएगी।

रक्षा बंधन के दिन क्या रहेगा शुभ मुहूर्त?

इस साल रक्षा बंधन के दिन कुछ ही घंटों का शुभ मुहूर्त मिलने वाला है। 28 अगस्त 2026 के दिन सुबह में 5 बजकर 44 मिनट से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा। शुभ मुहूर्त का समापन सुबह में 9 बजकर 48 मिनट पर होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मीन राशि से मेष में जाएंगे शनि, इन 3 राशियों के जीवन में होगी खुशियां ही खुशियां
ये भी पढ़ें:कल से सूर्य गोचर मिथुन राशि में, सोने जैसी चमकेगी इन राशियों की किस्मत

जानें रक्षा बंधन के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

  • रक्षा बंधन के दिन भद्रा काल के दौरान राखी नहीं बांधनी चाहिए।
  • रक्षा बंधन के दिन दक्षिण दिशा की ओर मुख करके राखी नहीं बंधवानी चाहिए।
  • इस दिन खंडित या टूटी राखी भी नहीं बांधनी चाहिए।
  • रक्षा बंधन के दिन राखी बांधते समय काले रंग के कपड़े पहनना अशुभ माना जाता है।
  • इस दिन भाइयों को किसी भी तरह के नुकीले गिफ्ट्स बहन को नहीं देने चाहिए, जो अशुभ माने जाते हैं।
  • इस दिन ऐसे गिफ्ट्स बहन को नहीं देने चाहिए, जिनमें लोहे का उपयोग हुआ हो।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 महीने में शनि, गुरु,राहु,केतु करेंगे धमाल, राजा समान होगा इन 3 राशियों का जीवन
ये भी पढ़ें:कल से सूर्य के नक्षत्र में मंगल गोचर, इन 3 राशियों को खूब मिलेगी सफलता
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!