कब है नवरात्रि की अष्टमी-नवमी, जानें डेट, मुहूर्त व पूजा की विधि
Kab hai Navratri Ashtami-Navami 2025: शारदीय नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि का बहुत अधिक महत्व है। इन दोनों दिनों में ज्यादातर भक्तजन कन्या व हवन पूजा किया करते हैं। जानें, डेट, मुहूर्त और पूजा की विधि-

Kab hai Navratri Ashtami-Navami 2025: साल में 2 बार नवरात्रि व 2 बार गुप्त नवरात्रि पड़ती है। इस समय शारदीय नवरात्रि चल रहे हैं। शारदीय नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि का बहुत महत्व है। इन दोनों दिनों में ज्यादातर भक्तजन कन्या व हवन पूजा किया करते हैं। इस साल 10 दिनों की शारदीय नवरात्रि है। ऐसे में आइए जानते हैं अष्टमी व नवमी तिथि की सही डेट, मुहूर्त, पूजा विधि व कन्या पूजा का महत्व-
कब है नवरात्रि की अष्टमी-नवमी?
अष्टमी तिथि प्रारम्भ - सितंबर 29, 2025 को 04:31 पी एम बजे
अष्टमी तिथि समाप्त - सितंबर 30, 2025 को 06:06 पी एम बजे
नवमी तिथि प्रारम्भ - सितंबर 30, 2025 को 06:06 पी एम बजे
नवमी तिथि समाप्त - अक्टूबर 01, 2025 को 07:01 पी एम बजे
अष्टमी व नवमी तिथि की सही डेट: पंचांग और उदया तिथि के अनुसार, 30 सितंबर के दिन अष्टमी तिथि व 1 अक्टूबर को नवमी पड़ रही है।
पूजा-विधि
सुबह उठकर स्नान करें और मंदिर साफ करें
माता का गंगाजल से अभिषेक करें
अक्षत, लाल चंदन, चुनरी और लाल पुष्प अर्पित करें
प्रसाद के रूप में फल, खीर/हलवा चढ़ाएं
घर के मंदिर में धूपबत्ती और घी का दीपक जलाएं
दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ करें
हवन पूजन करें
पान के पत्ते पर कपूर रख माता की आरती करें
अंत में क्षमा प्राथर्ना करें
मुहूर्त
अष्टमी- अभिजित मुहूर्त 11:47 ए एम से 12:35 पी एम
नवमी- रवि योग 08:06 ए एम से 06:15 ए एम, अक्टूबर 02
कन्या पूजन महत्व
नवरात्रि की पूजा बिना कन्या पूजन के अधूरी मानी जाती है। नवरात्रि के 9 दिन में किसी भी दिन कन्या पूजन की जा सकती है। वहीं, अष्टमी और नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन करना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, 10 वर्ष तक की कन्याओं की पूजा करना अति पुण्यदायक माना जाता है। कन्याओं के साथ एक बालक की भैरों बाबा के रूप में भी पूजा की जाती है। 9 कन्याओं और एक बालक की पूजा करना शुभ माना जाता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन