Kab hai Navratri 2026 Chaitra Navratri Date Time Muhurat Navratri ka samay Navratri: कब है चैत्र नवरात्रि का पहला दिन, जानें चैत्र नवरात्रि पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Navratri: कब है चैत्र नवरात्रि का पहला दिन, जानें चैत्र नवरात्रि पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Kab hai Navratri 2026 Chaitra Navratri Date: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से इस नवरात्रि की शुरुआत होगी। इसी दिन कलश स्थापना की जाएगी। इस दौरान श्रद्धालु कलश स्थापना कर माता दुर्गा की आराधना शुरू करेंगे।

Sat, 7 March 2026 02:39 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Navratri: कब है चैत्र नवरात्रि का पहला दिन, जानें चैत्र नवरात्रि पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Kab hai Navratri 2026: चैत्र के महीने में नवरात्रि पड़ती है, जिसे चैती दुर्गा भी कहते हैं। नौ दिनों तक चलने वाले चैत्र नवरात्रि व्रत की शुरुआत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से होगी। इसी दिन कलश स्थापना की जाएगी। इस दौरान श्रद्धालु कलश स्थापना कर माता दुर्गा की आराधना शुरू करेंगे। आइए जानते हैं इस साल चैत्र नवरात्रि का पहला दिन कब रहेगा, कलश स्थापना का मुहूर्त व दिन और पूजा विधि-

कब है चैत्र नवरात्रि का पहला दिन?

इस साल चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 19 मार्च गुरुवार से शुरू होकर 27 मार्च शुक्रवार तक मनाया जाएगा। इस साल चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 19 मार्च को मां शैलपुत्री की पूजा के साथ कलश स्थापना की जाएगी। चैत्र नवरात्रि का समापन 27 मार्च को नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ होगा। इसी दिन रामनवमी भी मनाई जाएगी।

चैत्र नवरात्रि के दौरान इन नौ दिनों तक माता के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी। भक्त उपवास रखकर माता से सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, साल में चार नवरात्रि आती है, जिनमें दो गुप्त नवरात्रि, एक चैत्र नवरात्रि और एक शारदीय नवरात्रि होती है। इस बार मां दुर्गा का आगमन डोली पर होगा। देवी भागवत पुराण के अनुसार, अगर चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार या शुक्रवार को होती है तो मां का डोली पर आगमन माना जाता है।

जानें चैत्र नवरात्रि पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि में कलश स्थापना के लिए इस बार दो शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। पहला चौघड़िया मुहूर्त है, जो सुबह 6:53 बजे से शुरू होकर सुबह में 7:56 बजे तक रहेगा। वहीं, दूसरा अभिजीत मुहूर्त है, जो दोपहर में 12:05 बजे से लेकर 12:53 बजे तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में अगर श्रद्धालु कलश स्थापना करते हैं तो उनकी मनोकामना पूरी होती है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

चैत्र नवरात्रि में करें ये उपाय

चैत्र नवरात्रि के इन नौ दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना, दुर्गा सप्तशती का पाठ, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान करने से लाभ होगा।

चैत्र नवरात्रि में कैसे करें माता दुर्गा की पूजा?

1- सुबह उठकर स्नान करें और मंदिर साफ करें।

2- दुर्गा माता का गंगाजल से अभिषेक करें।

3- मैया को अक्षत, लाल चंदन, चुनरी और लाल पुष्प अर्पित करें।

4- सभी देवी-देवताओं का जलाभिषेक कर फल, फूल और तिलक लगाएं।

5- प्रसाद के रूप में फल और मिठाई चढ़ाएं।

6- घर के मंदिर में धूपबत्ती और घी का दीपक जलाएं

7- दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ करें

8 - फिर पान के पत्ते पर कपूर और लौंग रख माता की आरती करें।

9 - अंत में क्षमा प्रार्थना करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि में शुक्र का गोचर, 26 मार्च से इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा
ये भी पढ़ें:40 दिन तक शनि रहेंगे मीन राशि में अस्त, इन राशियों पर बरसेंगी खुशियां ही खुशियां
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल 7 मार्च: इन 6 राशियों के जीवन में होंगे कई बदलाव, दिन रहेगा शानदार
ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल: मेष, सिंह, कुंभ को होगा प्रॉफिट, वृषभ वाले न करें ये काम
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!