Jyeshtha Vinayak Chaturthi Vrat on May 30 2025 Pooja vidhi upay Time Vinayak Chaturthi Date Muhurat क्या 30 मई को रखा जाएगा ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी व्रत? जानें मुहूर्त व उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

क्या 30 मई को रखा जाएगा ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी व्रत? जानें मुहूर्त व उपाय

Jyeshtha Vinayak Chaturthi Vrat 2025: ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन विनायक चतुर्थी का व्रत पड़ रहा है। इस दिन भगवान श्री गणेश और चंद्रमा की पूजा-उपासना की जाती है।

Wed, 28 May 2025 06:59 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
क्या 30 मई को रखा जाएगा ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी व्रत? जानें मुहूर्त व उपाय

Jyeshtha Vinayak Chaturthi Vrat: ज्येष्ठ मास की विनायक चतुर्थी का व्रत मई के महीने में रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन विनायक चतुर्थी पड़ रही है। इस दिन भगवान श्री गणेश और चंद्रमा की पूजा-उपासना की जाती है। माताएं ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी व्रत संतान की प्राप्ति और संतान की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। आइए जानते हैं ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी पूजा मुहूर्त, उपाय, विधि, चंद्रोदय समय और व्रत पारण की सही विधि-

क्या 30 मई को रखा जाएगा ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी व्रत: हां, उदया तिथि के अनुसार, 30 मई के दिन ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी व्रत रखा जाएगा।

जानें, मुहूर्त

ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष की चतुर्थी प्रारम्भ - 11:18 पी एम, मई 29

ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष की चतुर्थी समाप्त - 09:22 पी एम, मई 30

इस दिन चन्द्रोदय का समय - 08:16 ए एम

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन राशि का 29 मई का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल
ये भी पढ़ें:जून में बनेगी सूर्य-बुध-गुरु की युति, इन 3 राशियों को सुख-समृद्धि का साथ

ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी पूजा की विधि

1- भगवान गणेश जी का जलाभिषेक करें

2- गणेश भगवान को पुष्प, फल चढ़ाएं और पीला चंदन लगाएं

3- तिल के लड्डू या मोदक का भोग लगाएं

4- ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी की कथा का पाठ करें

5- ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें

6- पूरी श्रद्धा के साथ गणेश जी की आरती करें

7- चंद्रमा के दर्शन करें और अर्घ्य दें

8- व्रत का पारण करें

9- क्षमा प्रार्थना करें

उपाय- 21 दूर्वा की गांठ बनाकर भगवान गणेश जी के मस्तक पर चढ़ाएं। ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहु के नक्षत्र में करेंगे गुरु गोचर, तुला समेत इन 2 राशियों को लाभ ही लाभ

ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी व्रत का पारण कैसे करें: ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी के व्रत का पारण करने के अगले दिन भी केवल सात्विक भोजन या फलाहार ही ग्रहण करें और तामसिक भोजन से परहेज करें। विनायक चतुर्थी का व्रत खोलने के लिए चंद्रमा दर्शन और पूजन करें। इस दिन अपनी मनोकामना के लिए पूजा-अर्चना करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब है निर्जला एकादशी, जानें पूजन व व्रत पारण का मुहूर्त
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!