Guru Rashifal Jupiter Transit 2025 Rahu Horoscope Nakshatra Gochar these zodiacs will benefit Guru: राहु के नक्षत्र में करेंगे गुरु गोचर, तुला समेत इन 2 राशियों को लाभ ही लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Guru: राहु के नक्षत्र में करेंगे गुरु गोचर, तुला समेत इन 2 राशियों को लाभ ही लाभ

Guru Rashifal Jupiter Transit 2025: जल्द ही गुरु ग्रह नक्षत्र गोचर करने जा रहे हैं। राहु के नक्षत्र में गुरु का गोचर होते ही कुछ राशियों को अच्छी खबर मिल सकती है।

Wed, 28 May 2025 05:38 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Guru: राहु के नक्षत्र में करेंगे गुरु गोचर, तुला समेत इन 2 राशियों को लाभ ही लाभ

Guru Rashifal Jupiter Transit 2025, राहु के नक्षत्र में करेंगे गुरु गोचर: ज्योतिष शास्त्र में गुरु गोचर एवं नक्षत्र परिवर्तन का बड़ा महत्व होता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन का भी प्रत्येक जातक पर असर होता है। ग्रहों की स्थिति नक्षत्र के अनुसार शुभ फलप्रदायक अथवा अशुभ फल प्रदायक होती है। इस समय गुरु मिथुन राशि में बैठे हुए हैं। जल्द ही गुरु ग्रह नक्षत्र गोचर करने वाले हैं। इस समय गुरु मृगशिरा नक्षत्र में विराजमान हैं। पंचांग के अनुसार, 14 जून को गुरु आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसके स्वामी राहु माने जाते हैं। आइए जानते हैं गुरु के नक्षत्र गोचर से किन राशियों को लाभ होगा-

तुला समेत इन 2 राशियों को लाभ ही लाभ

तुला राशि: तुला राशि के लोगों के लिए राहु के नक्षत्र में गुरु का गोचर लाभदायक साबित हो सकता है। इस दौरान आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाले हैं। फाइनेंशियल लाइफ में कमाई के नए अवसर मिल सकते हैं। जीवन में चल रहा स्ट्रेस कम होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

सिंह राशि: राहु के नक्षत्र में गुरु का गोचर सिंह राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आप हर टास्क को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कंप्लीट करेंगे। व्यापारियों के काम की प्रशंसा होगी साथ ही प्रॉफिटेबल डील भी मिल सकती है। हेल्दी रहेंगे पर हाइड्रेटेड रहना न भूलेंधन-धान्य में भी वृद्धि हो सकती है।

वृषभ राशि: राहु के नक्षत्र में गुरु का गोचर वृषभ राशि के लिए शुभ साबित हो सकता है। कानूनी मामले हल हो सकते हैं। स्टूडेंट्स का फोकस पढ़ाई पर रहेगा और दिन शुभ माना जा रहा है। आर्थिक जीवन भी अच्छा रहने वाला है। हेल्थ पर ध्यान दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून में बनेगी सूर्य-बुध-गुरु की युति, इन 3 राशियों को सुख-समृद्धि का साथ

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:28 मई को बुध का नक्षत्र गोचर, कल से इन 3 राशियों के शुरू अच्छे दिन
ये भी पढ़ें:Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन राशि का 29 मई का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!