Nirjala Ekadashi 2025 Muhurat Ekadashi Time Pooja vidhi kab hai Nirjala Ekadashi Date Nirjala Ekadashi: कब है निर्जला एकादशी, जानें पूजन व व्रत पारण का मुहूर्त, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Nirjala Ekadashi: कब है निर्जला एकादशी, जानें पूजन व व्रत पारण का मुहूर्त

Nirjala Ekadashi 2025 Muhurat : निर्जला एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि निर्जला एकादशी पर विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के पापों का नाश हो जाता है।

Tue, 27 May 2025 07:31 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Nirjala Ekadashi: कब है निर्जला एकादशी, जानें पूजन व व्रत पारण का मुहूर्त

Nirjala Ekadashi 2025 Muhurat, निर्जला एकादशी 2025: हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाता है। निर्जला एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि निर्जला एकादशी पर विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के पापों का नाश हो जाता है। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि विशेष महत्व रखती है। इस साल जून के पहले हफ्ते में निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इसलिए आइए जानते हैं निर्जला एकादशी की सही डेट, पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत पारण का समय-

कब है निर्जला एकादशी: ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 06 जून 2025 को 02:15 ए एम बजे होगी, जिसका समापन 07 जून 2025 को 04:47 ए एम तक होगा। लेकिन उदया तिथि के चलते निर्जला एकादशी का व्रत शुक्रवार, 6 जून के दिन रखा जाएगा। गृहस्थ लोग 6 जून के दिन यह व्रत रखेंगे वहीं, वैष्णव संप्रदाय के लोग 7 जून के दिन यह व्रत रखेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल की राशि में शुक्र गोचर, 31 मई से इन राशियों को फायदा ही फायदा
ये भी पढ़ें:28 मई को बुध का नक्षत्र गोचर, कल से इन 3 राशियों के शुरू अच्छे दिन

जानें पूजन व व्रत पारण का मुहूर्त

7 जून को, पारण का मुहूर्त- 1:44 पी एम से 04:31 पी एम

पारण तिथि के दिन हरि वासर समाप्त होने का समय - 11:25 ए एम

8 जून को, वैष्णव एकादशी के लिए पारण का मुहूर्त- 05:23 ए एम से 07:17 ए एम

पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय - 07:17 ए एम

निर्जला एकादशी पूजा-विधि

  • स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें
  • भगवान श्री हरि विष्णु का जलाभिषेक करें
  • प्रभु का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें
  • विष्णु भगवान को पीला चंदन और पीले पुष्प अर्पित करें
  • मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें
  • संभव हो तो व्रत रखें और व्रत लेने का संकल्प करें
  • निर्जला एकादशी की व्रत कथा का पाठ करें
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें
  • पूरी श्रद्धा के साथ भगवान श्री हरि विष्णु और लक्ष्मी जी की आरती करें
  • विष्णु जी को तुलसी दल सहित भोग लगाएं
  • अंत में क्षमा प्रार्थना करें

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Rashifal: 28 मई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!