Jyeshtha Purnima Upay: Do these upay on Jyeshtha Purnima 2025 Goddess Lakshmi will give blessings Purnima Upay: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें ये उपाय, बना रहेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Purnima Upay: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें ये उपाय, बना रहेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

Jyeshtha Purnima Upay: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी माता व चंद्र देव की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यताओं की मानें तो इस दिन कुछ उपाय करने से आर्थिक स्थिति को भी सुधारा जा सकता है।

Tue, 10 June 2025 08:14 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Purnima Upay: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें ये उपाय, बना रहेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

Jyeshtha Purnima Upay: ज्येष्ठ के महीने में मंगलवार के दिन पूर्णिमा तिथि पड़ रही हैं। हिन्दू धर्म के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी माता व चंद्र देव की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यताओं की मानें तो इस दिन कुछ उपाय करने से आर्थिक स्थिति को भी सुधारा जा सकता है। इसलिए ज्येष्ठ पूर्णिमा पर धन की देवी की शुभ दृष्टि बनाए रखने के लिए करें ये उपाय-

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें ये उपाय, बना रहेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

खीर का भोग: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को सात्विक खीर का भोग लगाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ देर के लिए पूर्णिमा के चांद की रौशनी के नीचे खीर रखना शुभ माना जाता है। फिर इसका सेवन करना चाहिए। ऐसे करने से पूर्णिमा के चांद की सकारात्मक ऊर्जा आपको मिल सकती है।

पलाश का फूल: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी को पलाश का फूल बेहद प्रिय है। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ करते दौरान माता लक्ष्मी को पलाश का फूल चढ़ाएं। वहीं, घर में पलाश के फूल का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी घर में निवास करती हैं और घर की दरिद्रता दूर की जा सकती है।

एकाक्षी नारियल: अपने घर में सुख व समृद्धि चाहते हैं तो ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल चढ़ाएं। ऐसा माना जाता है की ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ज्येष्ठ पूर्णिमा पूजन के समय एकाक्षी नारियल माता को अर्पण करें, फिर इसके अगले दिन इस नारियल को अपने तिजोरी या पैसों के स्थान पर रख दें। इससे घर में बरकत आएगी।

सोना और चांदी: ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में माता लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए और घर की सुख-समृद्धि को बढ़ाने के लिए संभव हो तो इस दिन सोना या चांदी भी खरीद सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरु-बुध की युति से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, मिलेगा लाभ
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 9-15 जून का समय कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:21 जून तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, सूर्य के गोचर का कमाल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!