Horoscope Guru rashifal Mercury transit Jupiter Budh Gochar 2025 in Gemini good for these zodiacs गुरु-बुध की युति से बदलेगा इन 3 राशियों का भाग्य, मिलेगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

गुरु-बुध की युति से बदलेगा इन 3 राशियों का भाग्य, मिलेगा लाभ

Horoscope Guru rashifal Mercury transit : बुध के राशि परिवर्तन करते ही गुरु और बुध की युति बन चुकी है। मिथुन राशि में बनी यह युति कुछ राशियों के भाग्योदय का कारण भी बन सकती है।

Sun, 8 June 2025 07:37 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
गुरु-बुध की युति से बदलेगा इन 3 राशियों का भाग्य, मिलेगा लाभ

Horoscope Guru rashifal Mercury transit: बुध ग्रह को ग्रहों के राजकुमार व गुरु अपने नाम अनुसार गुरु माने जाते हैं। इन दोनों ग्रहों की शुभ दृष्टि शुभ होने पर किस्मत का भरपूर साथ मिलता है। पंचांग अनुसार, जून 6 को बुध मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जहां पहले से ही गुरु बैठे हुए हैं। बुध के राशि परिवर्तन करते ही गुरु और बुध की युति बन चुकी है। ये युति 22 जून तक रहने वाली है। ऐसे में बुध-गुरु की युति से कुछ राशियों पर बेहद ही शुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं किन राशियों को बुध-गुरु की युति से लाभ हो सकता है-

गुरु-बुध की युति से बदलेगा इन 3 राशियों का भाग्य, मिलेगा लाभ

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए गुरु-बुध की युति शुभ साबित हो सकती है। आपकी लाइफ में पॉजिटिविटी बनी रहेगी। अपने विचारों को बेहतर तरीके से शेयर कर पाएंगे। सेहत पर फोकस करना अच्छा रहेगा। बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं, परिवार के सदस्यों के साथ घूमने भी जा सकते हैं। स्टूडेंट्स को कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।

सिंह राशि: गुरु-बुध की युति सिंह राशि के लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वेतन में वृद्धि की संभावना है। बुध व गुरु के शुभ प्रभाव से कई कार्यो में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में आपको सोच समझकर डिसीजन लेने की जरूरत है। वहीं, इन्वेस्टमेंट के कई नए ऑप्शन इस दौरान आपको मिल सकते हैं।

मिथुन राशि: गुरु-बुध की युति मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इस राशि के जातकों को करियर लाइफ में कई टास्क मिल सकते हैं, जो आपकी ग्रोथ में मदद कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना काफी ज्यादा है। व्यापारियों को कई अच्छे इन्वेस्टर्स मिल सकते हैं। लव लाइफ पर ध्यान देने की जरूरत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 9-15 जून का समय कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:21 जून तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, सूर्य के गोचर का कमाल
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 9 से 15 जून तक का समय 1-9 मूलांक के लिए कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:Rashifal: 9 जून को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!