Jyeshtha Purnima 2025 Vrat on 10 June What to not do on Purnima pooja 10 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, पूजा के समय न करें ये गलतियां, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

10 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, पूजा के समय न करें ये गलतियां

Jyeshtha Purnima 2025 Vrat: इस साल की ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि मंगलवार, 10 जून 2025 को पड़ रही है, जो लक्ष्मी माता को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पूजा करते समय कुछ कामों को करना बेहद अशुभ माना जाता है।

Mon, 9 June 2025 05:34 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
10 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, पूजा के समय न करें ये गलतियां

Jyeshtha Purnima 2025 Vrat: कल, मंगलवार के दिन ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा तिथि का व्रत रखा जाएगा। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ लक्ष्मी मां की पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। वहीं, पूर्णिमा के दिन कुछ ऐसे कार्य भी हैं, जिन्हें करना शुभ नहीं माना जाता जाता है। इस दिन खासतौर पर पूजन के दौरान कुछ गलतियां करने से बचना बेहतर है। इसलिए 10 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत के दिन व पूजा के दौरान इन कामों को करने से बचें-

पूजा के समय न करें ये गलतियां

घर में अंधेरा: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पूजा करते दौरान घर में अंधेरा नहीं होना चाहिए। ऐसा कहते हैं कि घर में अंधेरा होने से मां लक्ष्मी निवास नहीं करती हैं। इसलिए ध्यान रखें कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन घर के किसी भी कोने में अंधेरा न रहे। शाम के समय इस बात का खास ध्यान रखें।

तामसिक भोजन: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए तामसिक भोजन का सेवन न करें। इस दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

दूध-चांदी का दान: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन दूध और चांदी का दान करने से बचना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर दूध और चांदी का दान करने से चंद्र दोष लग सकता है और आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो सकती है।

फटे-पुराने कपड़े: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन फटे-पुराने या काले रंग के कपड़े पहनने से बचें। पूर्णिमा तिथि लक्ष्मी माता को समर्पित है। इसलिए ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन कटे-फटे या काले रंग के कपड़े पहनना शुभ नहीं माना जाता है। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए आपको गुलाबी या लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें ये उपाय, बना रहेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
ये भी पढ़ें:आज से बुध राहु के नक्षत्र में, 15 जून तक इन 3 राशियों को होगा लाभ
ये भी पढ़ें:Rashifal: 10 जून को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!