June Ekadashi Date 2026: जून में परमा और निर्जला एकादशी व्रत कब है? नोट कर लें सही डेट
June Ekadashi Vrat 2026: शास्त्रों में हर एकादशी व्रत का अलग-अलग महत्व वर्णित है। हर महीने दो एकादशी व्रत आते हैं। कुछ दिनों में जून का महीना शुरू होने वाला है। जानें जून में एकादशी व्रत कब-कब रखा जाएगा।

June 2026 me Ekadashi Vrat Kab Hain: दू धर्म में एकादशी व्रत मोक्ष और पाप मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है। हर महीने के कृष्ण व शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को व्रत रखा जाता है। इस तरह से हर महीने दो एकादशी व्रत आते हैं। एकादशी व्रत भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए अत्यंत लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से साधक को भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। जून में परमा और निर्जला एकादशी व्रत रखे जाएंगे। अगर आप भी एकादशी व्रत करते हैं, तो जान लें जून महीने में आने वाले व्रत की सही तारीख, पूजा का मुहूर्त और व्रत पारण का समय।जानें जून में कब-कब है एकादशी व्रत।
जून में परमा एकादशी व्रत कब है:
हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 11 जून 2026 को सुबह 12 बजकर 57 मिनट पर प्रारंभ होगी और 11 जून 2026 को रात 10 बजकर 36 मिनट पर समाप्त होगी। ज्येष्ठ माह में परमा एकादशी 11 जून 2026 को है।
परमा एकादशी पूजा का समय: परमा एकादशी पर पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में सर्वार्थ सिद्धि योग शुभ फलदायी माना जाता है। परमा एकादशी के दिन पूजन का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 02 मिनट से सुबह 04 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। पूजन का अमृत काल सुबह 05 बजकर 59 मिनट से सुबह 07 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
परमा एकादशी व्रत पारण का समय- परमा एकादशी व्रत का पारण 12 जून 2026 को किया जाएगा। व्रत पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 23 मिनट से सुबह 08 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।
जून में निर्जला एकादशी व्रत कब है:
हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 24 जून को शाम 06 बजकर 12 मिनट पर प्रारंभ होगी और 25 जून को रात 08 बजकर 09 मिनट तक रहेगी। निर्जला एकादशी व्रत 25 जून 2026 को रखा जाएगा।
निर्जला एकादशी पूजा का समय: निर्जला एकादशी पर पूजा का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 05 मिनट से सुबह 04 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 05 बजकर 25 मिनट से शाम 04 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 21 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।
निर्जला एकादशी व्रत पारण का समय: निर्जला एकादशी व्रत का पारण 26 जून 2026 को किया जाएगा। व्रत पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 25 मिनट से सुबह 08 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।
एकादशी व्रत का फल: ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, एकादशी व्रत करने से भगवान विष्णु की कृपा से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा जीवन में सुख-समृद्धि व शांति आती है। एकादशी व्रत मोक्ष दिलाने वाला माना जाता है।




साइन इन