november born people personality sagittarius scorpio storng and weak points lucky number colour November Born People: नवंबर में जन्मा है आपका दोस्त? जानें ये 2 कमियां और खूबियां, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

November Born People: नवंबर में जन्मा है आपका दोस्त? जानें ये 2 कमियां और खूबियां

November Born People Personality: न्यूमेरेलॉजी यानी कि अंकशास्त्र के हिसाब से नवंबर में जन्मे लोगों की पर्सनैलिटी काफी अलग होती है। नीचे विस्तार से जानें इनकी सारी खूबियों के बारे में...। साथ ही जानिए इनकी कमियां क्या है?

Tue, 28 Oct 2025 12:45 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
November Born People: नवंबर में जन्मा है आपका दोस्त? जानें ये 2 कमियां और खूबियां

November Born People: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के हिसाब से हर महीने जन्मे हुए लोगों का स्वभाव एक-दूसरे से काफी अलग होता है। जन्म का समय तो किसी भी शख्स की पूरी जिंदगी खोलकर रख देता है। वहीं महीने का भी पर्सनैलिटी पर बहुत गहरा असर पड़ता है। महीने के आधार पर किसी भी शख्स के व्यक्तित्व और उसकी पसंद-नापसंद का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है। आज बात करेंगे नवंबर के महीने में जन्म लेने वाले लोगों की। जानेंगे कि इनके अंदर कौन सी खास बातें होती है? साथ ही इनके लकी नंबर और कलर के बारे में भी जानेंगे।

मंगल और गुरु का कॉम्बो

नवंबर में जन्म लेने वालों में मंगल और गुरु ग्रह का कॉम्बो देखने को मिलता है। इन लोगों की पर्सनैलिटी मैग्नेटिक होती है और अपने चार्म से ये हर किसी को अपनी ओर खींचते हैं। इनके रिश्ते और करियर अच्छे चलते हैं। इस महीने में जन्मे लोगों की राशि वृश्चिक और धनु होती है।

होते हैं काफी एक्टिव

नवंबर के महीने में जन्मे लोगों में आप आलस कभी नहीं देखेंगे। ये हर वक्त एक्टिव रहते हैं। ये लोग किसी भी काम में तब तक लगे रहेंगे, जब तक इन्हें सफलता नहीं मिल जाती है। कड़ी मेहनत से ये लोग कभी भी पीछे नहीं हटते हैं।

मैग्नैटिक पर्सनैलिटी के धनी

नंवबर बॉर्न लोगों की पर्सनैलिटी काफी मैग्नेटिक होती है। अपने बात-व्यहवहार के चलते ये लोगों को काफी आकर्षित करते हैं। ये अच्छे श्रोता होते हैं और यही वजह है कि इनके दोस्त इन्हें काफी पसंद करते हैं।

होते हैं अच्छे सलाहकार

नवंबर के महीने में जन्मे लोगों में एक खूबी ये भी है कि ये अच्छे सलाहकार होते हैं। किसी की परिस्थिति को जानकर ये उसी हिसाब से ऐसी सलाह देंगे तो वाकई में काम आती है। लोग इनसे कई मामलों में सलाह लेना पसंद भी करते हैं।

निभाते हैं वादा

वादा पूरा करने के मामले में नवंबर के महीने में जन्मे लोगों से कोई भी मुकाबला नहीं कर सकता है। इन लोगों ने एक बार जो कमिटमेंट कर दी तो फिर इससे पीछे तो बिल्कुल भी नहीं हटते हैं।

नवंबर में जन्मे लोगों की कमी

इस महीने में जन्म लेने वालों की सबसे बड़ी कमी है जिद। ये लोग अगर किसी जिद को पकड़ लेते हैं तो उसे छुड़ा पाना मुश्किल है। वहीं गुस्सा तो इनकी नाक पर रहता है। हालांकि इनका गुस्सा जल्दी ठंडा भी हो जाता है।

लकी नंबर और रंग

इस महीने में जन्मे लोगों के लिए कई लकी रंग होते हैं। इस लिस्ट में पर्पल यानी बैंगनी रंग आता है। वहीं इनके लिए गुलाबी और सफेद रंग भी काफी लकी होता है। बात की जाए लकी नंबर की तो इनके लिए 11 नंबर काफी लकी होता है।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!