Chandra Grahan 2026 ka Sutak kaal Kab lagega Lunar Eclipse date and time in India 3 मार्च को कब शुरू होगा चंद्र ग्रहण का सूतक काल, मेष समेत ये 5 राशियां रहें सावधान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

3 मार्च को कब शुरू होगा चंद्र ग्रहण का सूतक काल, मेष समेत ये 5 राशियां रहें सावधान

Chandra Grahan 2026, Lunar Eclipse: साल का पहला चंद्रग्रहण फाल्गुन मास में तीन मार्च को पड़ रहा है। यह ग्रहण बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह एक ग्रस्तोदय चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

Wed, 25 Feb 2026 10:53 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
3 मार्च को कब शुरू होगा चंद्र ग्रहण का सूतक काल, मेष समेत ये 5 राशियां रहें सावधान

Chandra Grahan 2026, Lunar Eclipse:2026 साल का पहला चंद्रग्रहण फाल्गुन मास में तीन मार्च को पड़ रहा है। यह ग्रहण बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह एक ग्रस्तोदय चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल लगभग 9 घंटे पहले से ही शुरू हो जाता है। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण दोपहर 03:21 बजे से शुरू हो रहा है, जो शाम में 06:46 बजे तक रहेगा। ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी। चंद्र ग्रहण का प्रभाव देश व राशियों पर भी देखने को मिलेगा। ग्रहण का प्रभाव सूतक काल शुरू होने से ही शुरू हो जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के प्रभाव से किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है-

3 मार्च को कब शुरू होगा चंद्र ग्रहण का सूतक काल

चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से ठीक 9 घंटे पहले प्रभावी हो जाता है, जिसका अर्थ है कि 3 मार्च की सुबह 6.20 बजे से ही सूतक काल आरंभ हो जाएगा। तीन मार्च को सूतक काल शाम 06:46 बजे तक करीब नौ घंटे तक रहेगा। ग्रहण की वजह से होली से जुड़ा शुभकार्य नहीं हो सकेगा।

मेष समेत ये 5 राशियां रहें सावधान

पुरोहित काशीदीप पंकज पांडेय के अनुसार, साल के पहले चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग होगा। 05 राशियां ऐसी हैं, मेष, सिंह, कर्क, वृश्चिक, मीन राशि के लिए यह काफी चैलेंजिंग साबित हो सकता है। ऐसे में इन 5 राशियों के लिए चंद्र ग्रहण के समय में कुछ अप्रत्याशित समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिससे आपकी प्लानिंग पूरी होने में देरी हो सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को आज सावधान रहने की जरूरत है। कुछ अप्रत्याशित घटनाएं आपके काम करने की स्पीड को धीमा कर सकती हैं और आप मनमुताबिक परिणाम प्राप्त नहीं कर सकेंगे। कुछ अप्रत्याशित खर्चे चीजें बिगाड़ सकते हैं।

चंद्र ग्रहण के सूतक काल में क्या नहीं करना चाहिए?

साल के पहले चंद्र ग्रहण के सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ करना, मूर्तियों को छूना और किसी भी प्रकार के शुभ या मांगलिक कार्य करना वर्जित माना जाता है। साथ ही इस समय भोजन बनाने और ग्रहण करने से भी बचने की सलाह दी जाती है। नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल करने से भी बचें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 मार्च को चंद्र ग्रहण, होली से पहले इस पूर्ण चंद्रग्रहण के बारे में जानें
ये भी पढ़ें:होली पर भारत में चंद्र ग्रहण या नहीं, जानें कब है होली
ये भी पढ़ें:क्या होली पर रहेगा चंद्र ग्रहण का साया? जानें कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!