शुक्र गोचर मंगल के नक्षत्र में, 11 फरवरी तक इन राशियों की चांदी ही चांदी
Horoscope Venus Transit Rashifal Shukra Gochar 2026 : शनिवार को शुक्र ग्रह में अपनी चाल में बदलाव किया किया है। शुक्र का ये नक्षत्र गोचर कुछ राशियों के जीवन में पॉजिटिव चेंज ला सकता है तो कुछ के लिए मुश्किलें भी खड़ी कर सकता है।

Horoscope Venus Transit Rashifal Shukra Gochar : शुक्र न केवल धन, वैभव बल्कि प्रेम, सुंदरता और कला के कारक भी माने जाते हैं। शनिवार को शुक्र ग्रह में अपनी चाल में बदलाव किया किया है। इस समय शुक्र मकर राशि में बैठे हुए हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, विलासिता के कारक शुक्र ने 31 जनवरी को 05 बजकर 41 मिनट पर धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश किया है। धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं। मंगल के नक्षत्र में शुक्र 11 फरवरी की सुबह 08:55 मिनट तक विराजने वाले हैं। ऐसे में शुक्र का ये नक्षत्र गोचर कुछ राशियों के जीवन में पॉजिटिव चेंज ला सकता है तो कुछ राशियों के लिए मुश्किलें भी खड़ी कर सकता है। आइए जानते हैं शुक्र का गोचर मंगल के धनिष्ठा नक्षत्र में होने से किन राशियों की किस्मत चमक सकती है-
शुक्र गोचर मंगल के नक्षत्र में, 11 फरवरी तक इन राशियों की चांदी ही चांदी
मेष राशि के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहेगा?
शुक्र का गोचर मंगल के धनिष्ठा नक्षत्र में होना मेष राशि के जातकों के लिए फायदेमंद रहने वाला है।
- बिजनेस कर रहे लोगों को प्रॉफिट होगा।
- काफी क्रिएटिव महसूस करेंगे।
- इस दौरान सेहत भी अच्छी रहेगी।
- रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
- घर-परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा।
- लव लाइफ में रोमांस भरपूर रहेगा।
कर्क राशि के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहेगा?
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर मंगल के धनिष्ठा नक्षत्र में होने से अच्छे दिनों की शुरुआत हो सकती है।
- आपको हर काम में सफलता मिलेगी।
- सिंगल जातकों को कोई स्पेशल मिल सकता है।
- कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है।
- किसी भी नए कार्य की शुरुआत करना शुभ रहेगा।
- शुक्र अपनी कृपा दृष्टि बरसाएंगे।
- ऐसे में आप हष्ट-पुष्ट रहेंगे।
- तनाव के कम ही शिकार होंगे।
कन्या राशि के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहेगा?
कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर मंगल के धनिष्ठा नक्षत्र में होना शुभ साबित हो सकता है।
- आप क्रिएटिव एनर्जी से भरपूर रहेंगे।
- यात्रा पर जाने की भी संभावना नजर आ रही है।
- हर काम को पूरी मेहनत के साथ पूरा करेंगे।
- आर्थिक स्थिति स्ट्रांग और स्टेबल बनी रहेगी।
- रुक हुआ धन वापस मिल सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- जल्दबाजी में आकर गलत फैसले न लें।
- ड्राइव करते समय सावधानी बरतें।
- सोच-समझकर निवेश की तरफ बढ़ें।
- बहस करने से बचें।
- अपनी जुबान पर गौर करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन