6 महीने बाद शनि चलेंगे उलटी चाल, मेष राशि समेत इन 3 राशियों का जीवन राजा के समान
Shani Vakri Rashifal Saturn Transit 2026: इस साल शनि मीन राशि में ही विराजमान रहेंगे और राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। शनि इस साल वक्री चाल यानि उलटी चाल में भी गोचर करेंगे, जिससे कुछ राशियां मालामाल हो सकती हैं।

Shani Vakri Rashifal Saturn Transit 2026, शनि वक्री राशिफल: शनि ग्रह को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कर्मों के फल देने वाले व क्रूर ग्रह के तौर पर देखा जाता है। शनि सीधी, अस्त, उदय और वक्री चाल में गोचर करते हैं। शनि वर्तमान में मीन राशि में विराजमान हैं। 2025 में शनि ने कुंभ राशि से मीन में राशि परिवर्तन किया था। इस साल शनि मीन राशि में ही विराजमान रहेंगे और राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। शनि इस साल वक्री चाल यानि उलटी चाल में भी गोचर करेंगे। इस समय मार्गी अवस्था में शनि गोचर कर रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, जुलाई के महीने से शनि वक्री हो जाएंगे। शनि का गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ और पॉजिटिव माना जा रहा है। इसलिए आइए जानते हैं शनि के वक्री चाल में गोचर करने से किन राशियों के गोल्डन दिनों की शुरुआत हो सकती है-
6 महीने बाद शनि चलेंगे उलटी चाल, इन 3 राशियों का जीवन राजा के समान
कर्क राशि के लिए शनि की उलटी चाल कैसी रहेगी?
शनि के वक्री चाल में गोचर करने से कर्क राशि वालों के लिए समय शुभ साबित हो सकता है। आपके जीवन में पॉजिटिविटी बनी रहेगी। नए अवसर सामने आ सकते हैं। निवेश करने के लिए यह समय कुछ लोगों के लिए बेहद अच्छा माना जा रहा है। फाइनेंशियल स्टेबिलिटी बनी रहेगी। हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। करियर में पहचान और उन्नति मिल सकती है। विद्यार्थियों को कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है।
मेष राशि के लिए शनि की उलटी चाल कैसी रहेगी?
मेष राशि वालों के लिए शनि का वक्री चाल में गोचर करना लाभकारी साबित हो सकता है। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए ये समय काफी लकी रहेगा। पेशेवर विकास होगा। लव लाइफ में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव रहेंगे, जिन्हें बातचीत करके निपटाया जा सकता है। मोटिवेटेड रहेंगे। करियर लाइफ में कई टास्क मिल सकते हैं, जो ग्रोथ में मदद कर सकते हैं।
मकर राशि के लिए शनि की उलटी चाल कैसी रहेगी?
शनि के वक्री चाल में गोचर करने से मकर राशि के लोगों के लिए टाइम फायदेमंद साबित हो सकता है। संतुलित जीवनशैली बनाए रखें। करियर लाइफ में आपको कई नए टास्क मिल सकते हैं। पूरी मेहनत के साथ अपना काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। घर-परिवार में मौज मस्ती वाला माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ दिक्कतें सुलझ सकती हैं। इसलिए पेशेंस के साथ मामलों को सुलझाएं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन