Aaj Ka Rashifal 1 February 2026 Horoscope Today lucky zodiacs for 12 zodiacs Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 1 फरवरी: इन 4 राशियों की होगी अच्छी कमाई, मिलेगी सफलता, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 1 फरवरी: इन 4 राशियों की होगी अच्छी कमाई, मिलेगी सफलता

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 1 फरवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Sun, 1 Feb 2026 05:16 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 1 फरवरी: इन 4 राशियों की होगी अच्छी कमाई, मिलेगी सफलता

Aaj Ka Rashifal 1 February 2026 Horoscope, आज का राशिफल 1 फरवरी 2026: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। चंद्रमा कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल मकर राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

इन 4 राशियों की होगी अच्छी कमाई, मिलेगी सफलता, पढ़ें अपनी राशि का हाल

मेष राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। गृह कलह के भी संकेत हैं। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। एक अच्छे समय का निर्माण हो रहा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि- व्यावसायिक स्थिति अच्छी रहेगी। अपनों का साथ होगा। पराक्रम रंग लाएगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा है। एक शुभ समय का निर्माण हो रहा है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करिए। चाहे- स्वास्थ्य हो, प्रेम-संतान हो, व्यापार हो। सरकारी तंत्र से स्थिति अच्छी नहीं है। पिता की स्थिति अच्छी नहीं है। बहुत बचकर पार करना है। हालांकि थोड़ा सा आर्थिक मामले में- लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। अपनों का साथ मिलेगा, लेकिन जुबान पर काबू रखिएगा और निवेश अभी मत करिएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- सौम्यता बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम, संतान की भी स्थिति अच्छी है। व्यापार भी ठीक है, लेकिन लाइफ पार्टनर को लेकर के या प्रेम में थोड़ा सा ऑप्शन्स को ध्यान में रखिएगा। मतलब ऑप्शन्स पर ज्यादा ध्यान देंगे तो खराब हो सकता है मामला। टीके रहिए और बने रहिए। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। बाकी प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

कन्या राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। क्रोध पर काबू रखें। भावुकता पर काबू रखें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें और प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। बाकी आपकी स्थिति अच्छी है। खासकर- व्यावसायिक और आर्थिक। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। गृह कलह के बड़े संकेत हैं। थोड़ा ध्यान देकर चलिएगा। स्वयं के स्वास्थ्य पर और मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। बस आपको थोड़ा सा क्रोध पर काबू रखना होगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- कुंभ राशि की स्थिति अच्छी कही जाएगी लेकिन स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार- सबकुछ एक लॅास की तरह दिखाई पड़ रहा है। डिस्टर्बेंस भी बहुत रहेगा। कुछ दिनों की बात है। थोड़ा सा बचकर पार करें। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। आय के नए-नए मार्ग बन रहे हैं। यात्रा का योग बन रहा है। आय के मामले में बहुत ही लकी साबित हो रहे हैं। बस स्वास्थ्य पर ध्यान रखिए। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 महीने बाद शनि चलेंगे उलटी चाल, इन 3 राशियों का जीवन राजा के समान
ये भी पढ़ें:फरवरी में इन 5 राशियों के दिन किसी वरदान से कम नहीं, पढ़ें 1-28 फरवरी का राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!