Horoscope Venus Transit in Taurus Shukra Gochar June 2025 These Zodiac Signs are get benefits Shukra Gochar: जून में शुक्र करेंगे वृषभ राशि में गोचर, इन 3 राशियों को होगा फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shukra Gochar: जून में शुक्र करेंगे वृषभ राशि में गोचर, इन 3 राशियों को होगा फायदा

Venus Transit in Taurus: जून में शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के वृषभ राशि में जाने से 3 राशि वालों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जानें शुक्र का वृषभ गोचर किन राशियों के लिए रहेगा लकी-

Fri, 9 May 2025 04:05 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Shukra Gochar: जून में शुक्र करेंगे वृषभ राशि में गोचर, इन 3 राशियों को होगा फायदा

Shukra Gochar June 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। शुक्र को धन-संपदा, वैभव व ऐश्वर्य आदि का कारक माना गया है। शुक्र 29 जून को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद शुक 26 जुलाई 2025 को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। शुक्र के वृषभ राशि में जाने से तीन राशि वालों को वित्त, करियर व व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। जानें शुक्र गोचर की लकी राशियां-

1. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए शुक्र गोचर अनुकूल रहने वाला है। इन राशि वालों को करियर में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर नई पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आय के नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी का भरपूर सानिध्य मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून में देवगुरु बृहस्पति होंगे अस्त, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी

2. कन्या राशि- कन्या राशि वालों को शुक्र गोचर से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यों की विघ्न-बाधाएं खत्म होंगी। व्यापारिक लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे।

3. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र गोचर शुभ साबित होगा। शुक्र के प्रभाव से किस्मत का साथ मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। व्यापारिक सफलता मिलने के योग हैं। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर कोई बड़ा पद या भूमिका अदा करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आने वाला सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वीकली राशिफल

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!