Weekly Horoscope 11-17 May 2025 aries to pisces Saptahik Rashifal bhavishyafal Predictions Weekly Horoscope: 11-17 मई तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Horoscope: 11-17 मई तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope 11-17 May 2025: आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक व व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। जानें पंडित जी से 11-17 मई 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल-

Fri, 9 May 2025 03:25 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Weekly Horoscope: 11-17 मई तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

Weekly Horoscope 11-17 May 2025: आने वाले सप्ताह कुछ राशियों के लिए जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा, जबकि कुछ राशि वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से 11-17 मई 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल-

1. मेष राशि- स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा। लेकिन जीवनसाथी के साथ थोड़ी सी दूरी दिख रही है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम में अज्ञात भय रहेगा। थोड़ा मध्यम। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। मध्य खराब हो सकता है। चोट-चपेट लगने वाला। अंत फिर सामान्य हो जाएगा। फिर से अच्छे दिनों की ओर आगे बढ़ जाएंगे। लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 10 मई का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

2. वृषभ राशि- थोड़ा सा अभी स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि इनकम भाव की स्थिति आपकी बहुत अच्छी हो गई है। प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी है लेकिन सुधार हो चुका है। व्यापार भी अच्छा। सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा मध्यम दिख रहा है। लेकिन शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। मध्य की स्थिति आनंददायक रहेगी। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। अंत में किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

3. मिथुन राशि- बहुत जल्द पूरी दशा पलटने वाली है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापार भी अच्छा है। कुल मिलाकर आने वाला दिन आपका रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में भावनाओं पर काबू रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। मध्य में शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अंत बहुत आनंददायक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

4. कर्क राशि- स्वास्थ्य बढ़िया। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार के लिए शुभ समय। शुभता का समय रहेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। लेकिन गृह कलह भी रहेगा। भावनाओं पर काबू रहकर कोई निर्णय लें। थोड़ा सा तूतू-मैंमैं से बचिएगा। अंत में स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। कुल मिलाकर यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

5. सिंह राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। थोड़ा सा अभी चोट-चपेट न लगे इस बात का ध्यान रखें। सप्ताह की शुरुआत में पराक्रम रंग लाएगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। मध्य में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी होगी। घरेलू सुख बाधित रहेगा। अंत में भावनाओं पर काबू रखें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। पीली वस्तु पास रखें।

6. कन्या राशि- कन्या राशि की स्थिति ठीक है। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। जीवनसाथी के साथ किसी विवाद में न पड़ें। बाकी सब ठीक ठाक है। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी न करें। सप्ताह की शुरुआत में धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। लेकिन जुआ, सट्टा व लॉटरी में पैसे मत लगाएं। मध्य में व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अंत में लग्जरी लाइफ में पलटेगी। कलह से बचें। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

7. तुला राशि- सरकारी तंत्र का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार आपका बहुत अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में सितारों की तरह चमकेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। समाज में आपकी सराहना होगी। धन बढ़ेगा। आपस के लोग बढ़ेंगे। कुल मिलाकर सप्ताह अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु: शाम के समय भूलकर भी न करें ये 5 काम, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

8. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि की स्थिति बहुत अच्छी है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। मध्य में भाग्य साथ देगा। जो चाहेंगे वो होगा। अंत में आर्थिक संपन्नता मिलेगी लेकिन लेनदेन मत करिएगा। पीली वस्तु पास रखें।

9. धनु राशि- धनु राशि की स्थिति प्रेम-संतान के मामले में अच्छी नहीं रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा है और व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में धन का आगमन होगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। मन परेशान रहेगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। शुभता के प्रतीक बनेंगे। जरूरत जो होंगी वो पूरी होंगी। लाल वस्तु पास रखें।

10. मकर राशि- शादीशुदा जीवन में थोडा़ ध्यान रखने की जरूरत है। बाकी प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। मध्य में रिश्ते आपके मजबूत होंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अंत में चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। पीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

11. कुंभ राशि- स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पूरा सप्ताह शानदार रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। व्यापारिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जो पैसा रुका हुआ है या फंसा हुआ है वो मिल सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। पूरा सप्ताह शानदार रहेगा। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून में देवगुरु बृहस्पति होंगे अस्त, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी

12. मीन राशि- मीन राशि को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। बाकी प्रेम-संतान भी ठीक है और व्यापार भी लगभग ठीक है। सप्ताह की शुरुआत में किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। चोट-चपेट लग सकती है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, बचकर पार करें। मध्य में सामान्य हो जाएगा। जोखिम से उबर जाएंगे। यात्रा का योग बनेगा। भाग्य साथ देगा। अंत में व्यावसायिक सफलता का पूर्ण योग बनेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!