Horoscope Guru Ast 2025 June Jupiter Combust in Gemini These Will be lucky Zodiac Signs of this period Guru Ast: जून में देवगुरु बृहस्पति होंगे अस्त, 27 दिन तक इन 3 राशियों की रहेगी चांदी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Guru Ast: जून में देवगुरु बृहस्पति होंगे अस्त, 27 दिन तक इन 3 राशियों की रहेगी चांदी

Guru Ast 2025 June: जून महीने में देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में अस्त होने वाले हैं। गुरु के अस्त होने का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। जानें इन राशियों के बारे में-

Thu, 8 May 2025 03:05 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Guru Ast: जून में देवगुरु बृहस्पति होंगे अस्त, 27 दिन तक इन 3 राशियों की रहेगी चांदी

Guru Ast 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु को धन, संपदा, ऐश्वर्य व संतान आदि का कारक माना गया है। गुरु मई में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और उसके बाद 12 जून 2025, गुरुवार को इसी राशि में अस्त होंगे। गुरु 12 जून को अस्त होने के बाद 09 जुलाई 2025 को फिर से उदित होंगे। गुरु अस्त की कुल अवधि 27 दिन की रहने वाली है। गुरु अस्त का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। गुरु अस्त से तीन राशि वालों को जीवन में सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। जानें गुरु अस्त से किन राशियों को होगा लाभ-

मेष राशि- गुरु का अस्त होना मेष राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। गुरु अस्त से आपके कार्यों की विघ्न-बाधाएं समाप्त हो सकती हैं। यात्रा का योग बनेंगे। यात्राएं पूर्णरूप से फलीभूत होंगी। मित्रों के साथ भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगी। आर्थिक रूप से दृढ़ता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुधार होगा। सरकारी तंत्र से लाभ के संकेत हैं। कोर्ट-कचहरी में विजय मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य के नक्षत्र में बुध की एंट्री, 21 मई से इन 3 राशियों को होगा लाभ

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए गुरु अस्त अनुकूल सिद्ध हो सकता है। गुरु के प्रभाव से आपको धन आगमन के नए स्रोत प्राप्त होंगे। पुराने स्रोत से भी रुपए-पैसे का आगमन होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। सेहत में सुधार होगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। परिवार के साथ चली आ रही समस्या सुलझ जाएगी।

धनु राशि- देवगुरु बृहस्पति का अस्त होना धनु राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। गुरु के प्रभाव से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। आर्थिक रूप से अच्छी स्थिति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस करेंगे। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु उपाय: घर में कभी इन 5 चीजों को नहीं रखें खाली, घेर सकता है आर्थिक संकट

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!