Horoscope Venus Transit in Aries Shukra Rashi Parivartan May 2025 These 3 Zodiac Signs Will get positive impact Shukra Gochar: 31 मई को शुक्र गोचर, इन 3 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shukra Gochar: 31 मई को शुक्र गोचर, इन 3 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड

Venus Transit in Aries: शुक्र कुछ दिन बाद मंगल ग्रह की राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। जानें शुक्र गोचर की लकी राशियां-

Mon, 19 May 2025 08:43 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Shukra Gochar: 31 मई को शुक्र गोचर, इन 3 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड

Shukra Gochar 2025 May: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन-संपदा, सुख, वैभव व ऐश्वर्य आदि का कारक माना गया है। 31 मई 2025 को शुक्र मेष राशि में गोचर करेंगे। मेष राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है। शुक्र का राशि परिवर्तन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना गया है। शुक्र गोचर का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर देखने को मिलता है। शुक्र के प्रभाव से जहां कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे, वहीं कुछ राशियों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत रहेगी। जानें शुक्र गोचर से किन तीन राशि वालों को होगा लाभ-

मेष राशि- ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र का मेष राशि में ही गोचर हो रहा है। यह गोचर मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। यह आपके लिए नई शुरुआत का संकेत हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में सुधार होगा। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। लव लाइफ पहले से सुधर जाएगी। व्यवसाय में आप अच्छी स्थिति में आ जाएंगे। आर्थिक रूप से स्थिरता प्राप्त होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 मई से खत्म हुई शनि-राहु की युति, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर अनुकूल रहने वाला है। यह समय आपके पैसों से जुड़ी परेशानियों से बाहर निकलने में मददगार सिद्ध हो सकता है। आर्थिक लाभ होने से आप बेहतर स्थिति में आ सकते हैं। पार्टनरशिप के लिहाज से यह समय महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में आप अपनी भावनाओं को समझने व शेयर करने की कोशिश करेंगे। निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं।

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए यह समय वित्त, पारिवारिक व व्यावसायिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। इस अवधि में घरेलू परेशानियों से निजात मिलने के संकेत हैं। आनंददायक समय व सुखद दिनों का निर्माण होगा। आर्थिक रूप से समृद्ध महसूस करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय गुजारने या व्यतीत करने का समय मिलेगा। कारोबार में वृद्धि हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि में बुध हुए अस्त, 8 जून तक इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ

मेष का वृषभ गोचर कब होगा: शुक्र मेष राशि में 28 जून 2025 तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद शुक्र वृषभ राशि में 29 जून को दोपहर 02 बजकर 17 मिनट पर गोचर करेंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!