Shani Rahu Yuti 2025 Bhang Horoscope saturn rahu conjection end Impact on These Lucky Zodiac Signs Shani-Rahu Yuti: 18 मई से खत्म हुई शनि-राहु की युति, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani-Rahu Yuti: 18 मई से खत्म हुई शनि-राहु की युति, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ

Shani Rahu Yuti End 2025: शनि व राहु की युति खत्म होने का कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। इन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।

Mon, 19 May 2025 04:51 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Shani-Rahu Yuti: 18 मई से खत्म हुई शनि-राहु की युति, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ

Shani Rahu Bhang 2025 Horoscope: ग्रहों के न्यायाधीश शनिदेव 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में छाया ग्रह राहु 18 मई तक विराजमान थे। मीन राशि में शनि व राहु की युति से पिशाच योग बन रहा था। लेकिन 18 मई 2025 को राहु ने कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है, जिससे शनि व राहु की अशुभ युति समाप्त हो गई है। शनि-राहु की युति खत्म होने से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। इन राशि वालों को वित्त, करियर, सेहत व परिवार के मामलों में शुभ फल प्राप्त होंगे। जानें किन राशियों को होगा लाभ-

1.वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होंगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यावसायिक स्थिति अच्छी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि में बुध हुए अस्त, 8 जून तक इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ

2. कन्या राशि- कन्या राशि के जातक महत्वपूर्ण फैसला लेने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशा संबंधित परेशानियों से राहत मिलेगी। रिश्तों में दूरियां कम होंगी। आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

3. मकर राशि- मकर राशि के जातकों को अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। विवाहित जातकों का पारिवारिक जीवन अच्छा होगा। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 20 मई का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!