Horoscope Mercury Combust in Aries Budh Ast in mesh rashi these lucky zodiac signs will gets positive impact Budh Ast: मेष राशि में बुध हुए अस्त, 8 जून तक इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Budh Ast: मेष राशि में बुध हुए अस्त, 8 जून तक इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ

Mercury Combust in Aries: ग्रहों के राजकुमार बुध मेष राशि में अस्त हो चुके हैं। बुध अस्त के प्रभाव की अवधि कुछ राशि वालों के लिए अच्छी रहने वाली है। जानें बुध अस्त से किन राशियों को मिलेगा लाभ-

Mon, 19 May 2025 03:11 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Budh Ast: मेष राशि में बुध हुए अस्त, 8 जून तक इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ

Horoscope Budh Ast 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। बुध बुद्धि, संचार व व्यापार के कारक हैं। बुध की स्थिति, अवस्था व राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध 15 मई 2025 को अस्त हो चुके हैं और 08 जून 2025 को उदित होंगे। बुध अस्त की अवधि 25 दिन की रहने वाली है। बुध अस्त के दौरान वृषभ व कन्या समेत कुछ राशि वालों की आर्थिक, व्यापारिक व पारिवारिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। जानें बुध अस्त का किन राशियों को मिलेगा लाभ-

1. वृषभ राशि- बुध अस्त का प्रभाव वृषभ राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नियमित रूप से करें ये 5 आसान वास्तु उपाय, जीवन में आएगी सुख-शांति व समृद्धि

2. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए बुध का अस्त लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ के कई अवसर मिलेंगे। धन का आगमन बढ़ेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में सुधार होगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। हालांकि इस अवधि में आर्थिक मामलों में थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है।

3. तुला राशि- तुला राशि के लिए बुध अस्त शुभ रहने वाला है। बुध के प्रभाव से आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी। कारोबार आपका अच्छा चलेगा। नौकरी में प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि के संकेत हैं। भाग्यवश कुछ अटके हुए काम भी बन सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केतु का सिंह गोचर, 18 मई से इन 4 राशियों का आएगा अच्छा समय

4. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के साहस व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पराक्रम रंग लाएगा। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। जीवनसाथी का सानिध्य प्राप्त होगा। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय उत्तम रहने वाला है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!