Horoscope Venus Saturn Conjunction 2026 Lucky Zodiac Signs Shukra Shani Yuti Rashifal Shukra-Shani: साल 2026 में इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, शुक्र-शनि मिलकर करेंगे कल्याण, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shukra-Shani: साल 2026 में इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, शुक्र-शनि मिलकर करेंगे कल्याण

Shukra Shani Yuti Rashifal 2026: नए साल 2026 में शुक्र-शनि मीन राशि में युति बनाएंगे। शनि-शुक्र की युति से मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियों को शनि-शुक्र की युति से अच्छे फल प्राप्त होंगे। जानें शुक्र-शनि की युति से किन तीन राशियों को होगा लाभ।

Thu, 6 Nov 2025 11:24 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Shukra-Shani: साल 2026 में इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, शुक्र-शनि मिलकर करेंगे कल्याण

Shukra-Shani Yuti 2026: नया साल 2026 शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी है। 2026 ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी काफी खास रहने वाला है। नए साल में कई ग्रह अपनी राशि बदलेंगे, तो कुछ ग्रह युति बनाएंगे, कुछ वक्री होंगे और कुछ मार्गी। 2026 में शनि-शुक्र की युति मीन राशि में बनेगी। इस समय शनि मीन राशि में विराजमान हैं और साल 2026 में भी इसी राशि में रहेंगे। जबकि शुक्र 2 मार्च 2026, सोमवार को मीन राशि में आएंगे। शुक्र के मीन राशि में आने से तीन राशियों का भाग्य चमकेगा। इन तीन राशि वालों को नए साल में धन, करियर व व्यवसाय में उन्नति देखने को मिलेगी। जानें नए साल में शुक्र-शनि की युति किन तीन राशियों के लिए रहेगी शुभ।

1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र-शनि की युति अनुकूल रहने वाली है। इस समय आपकी आय में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इनकम के नए-नए स्रोत बनेंगे और पुराने सोर्स से भी रुपए-पैसे आएंगे। निवेश का अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। शत्रु परास्त होंगे। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के योग हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:19 नवंबर से इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य का सितारा, सूर्य करेंगे नक्षत्र गोचर

2. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र-शनि की युति सकारात्मक फल प्रदान करने वाली होगी। इस समय आपके साहस व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। परिवार में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। व्यापारिक मुनाफा होगा। प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वालों को अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं।

3. मीन राशि- मीन राशि में ही शुक्र-शनि युति बनाएंगे। यह युति मीन राशि वालों के लिए लाभ प्रदान करने वाली साबित होगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत हैं। व्यापारिक विस्तार मिल सकता है। सिंगल जातकों के लिए योग्य विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरी की खोज करने वालों की तलाश खत्म हो सकती है। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि के अनुराधा नक्षत्र में हैं बुध, 20 नवंबर तक इन 3 राशियों का बदलेंगे समय

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!