Horoscope Budh anuradha nakshatra parivartan 2025 Rashifal Mercury nakshatra Transit Lucky Zodiac Signs Budh Gochar: शनि के अनुराधा नक्षत्र में विराजमान हैं बुध, 20 नवंबर तक इन 3 राशियों का बदलेंगे समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Budh Gochar: शनि के अनुराधा नक्षत्र में विराजमान हैं बुध, 20 नवंबर तक इन 3 राशियों का बदलेंगे समय

Budh nakshatra gochar 2025: बुध के नक्षत्र परिवर्तन करने से मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। जानें बुध के अनुराधा नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिलेगा लाभ।

Wed, 5 Nov 2025 11:53 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Budh Gochar: शनि के अनुराधा नक्षत्र में विराजमान हैं बुध, 20 नवंबर तक इन 3 राशियों का बदलेंगे समय

Horoscope Budh in Anuradha Nakshatra: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार बुध को बुद्धि, संवाद, तर्क व व्यापार का कारक माना गया है। बुध समय-समय पर अपनी राशि की तरह नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। इस समय बुध शनि के अनुराधा नक्षत्र में विराजमान हैं और 20 नवंबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। बुध का अनुराधा नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है। इन भाग्यशाली राशि वालों को बिजनेस, वित्त, करियर व परिवार में सबसे ज्यादा अच्छे बदलाव नजर आ सकते हैं। जानें बुध का अनुराधा नक्षत्र गोचर किन तीन राशियों के लिए रहेगा शुभ।

1. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा रहने वाला है। इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वाणी मधुर रहेगी। व्यापारिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। अटके हुए कार्य संपन्न हो सकते हैं। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे और रिश्तों में सुधार होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 में शनि का नहीं होगा कोई राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों पर बरसाएंगे अपनी कृपा

2. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर शुभ रहने वाला है। इस समय नौकरी पेशा करने वालों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। परिवार में सुख-शांति व समृद्धि आएगी।

3. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए बुध का अनुराधा नक्षत्र में गोचर लाभकारी रहने वाला है। इस समय आपकी योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक स्थिरता आएगी और व्यापारिक रूप से आप अच्छी स्थिति में आएंगे। किसी कर्ज से मुक्ति मिल सकती है और अटके हुए धन की वापसी संभव है। मानसिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। कार्यस्थल पर सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:14 या 15 नवंबर उत्पन्ना एकादशी कब है? जानें डेट, पूजन व व्रत पारण का मुहूर्त

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!