Rashifal Surya nakshatra gochar 2025 Horoscope sun transit in anuradha nakshatra bhavishyafal 19 नवंबर से इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य का सितारा, शनि के नक्षत्र में जाएंगे सूर्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

19 नवंबर से इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य का सितारा, शनि के नक्षत्र में जाएंगे सूर्य

Surya anuradha nakshatra gochar: सूर्य जिस तरह से एक निश्चित समय में अपनी राशि में बदलाव करते हैं, उसी तरह से अपने नक्षत्र में भी परिवर्तन करते हैं। अब सूर्य शनि के अनुराधा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। जानें सूर्य नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ।

Thu, 6 Nov 2025 08:28 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
19 नवंबर से इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य का सितारा, शनि के नक्षत्र में जाएंगे सूर्य

Surya nakshatra gochar 2025: ग्रहों के राजा सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। 19 नवंबर को सूर्य अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेंगे और 2 दिसंबर तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनि हैं। सूर्य को आत्मा, साहस व आत्मविश्वास आदि का कारक माना गया है। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि वालों के जीवन में अच्छे बदलाव होंगे। इन जातकों को भाग्य का साथ मिलने के साथ आर्थिक व व्यावसायिक तरक्की भी मिल सकती है। जानें सूर्य नक्षत्र परिवर्तन से किन राशि वालों को होगा लाभ।

1. मिथुन राशि- सूर्य नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय आपके कार्यों की विघ्न-बाधाएं खत्म होंगी और अटके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। व्यापारिक उत्थान के संकेत हैं। धन कमाने के अवसर मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिरता मिल सकती है। सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहने वाला है। इस समय नौकरी करने वाले जातकों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। रिश्तों में प्रगाढ़ता व निकटता आएगी। धन-संपत्ति से जुड़े मामले हल हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों के साथ मुलाकात हो सकती है। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 में शनि का नहीं होगा कोई राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों पर बरसाएंगे अपनी कृपा

3. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य गोचर का समय महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस समय आप जो चाहें वो पाएंगे। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। कोई आपका सपना सच हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। भाग्यवश कार्य पूर्ण होंगे और धन के नए मार्ग बनेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। साहस बढ़ेगा और पराक्रम रंग लाएगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!