Horoscope Venus nakshatra transit 2024 Shukra nakshatra parivartan june these 3 zodiac signs luckiest जून में शुक्र एक नहीं बल्कि दो बार बदलेंगे नक्षत्र, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

जून में शुक्र एक नहीं बल्कि दो बार बदलेंगे नक्षत्र, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ

Venus nakshatra transit: जून महीने में शुक्र एक नहीं बल्कि दो बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। जानें इन राशियों के बारे में-

Mon, 2 June 2025 06:09 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
जून में शुक्र एक नहीं बल्कि दो बार बदलेंगे नक्षत्र, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ

Venus nakshatra transit 2025: सुख-संपदा व वैभव के कारक शुक्र जून में दो बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शुक्र नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जिनमें से कुछ राशियों को शुक्र लाभ प्रदान करेंगे और कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। शुक्र का जून में पहला नक्षत्र परिवर्तन 13 जून 2025 को होगा। 13 जून को शुक्र भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और इसके बाद 26 जून 2025 को कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जानें जून में शुक्र का डबल नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी-

1. मिथुन राशि- मिथुन राश वालों के लिए शुक्र के दो बार नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल रहने वाला है। शुक्र के प्रभाव से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। कड़ी मेहनत रंग लाएगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। आय में वृद्धि के संकेत हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध उदय से इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, 8 जून से शुरू होगा अच्छा समय

2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए जून में होने वाला दो बार शुक्र नक्षत्र परिवर्तन शुभ साबित होगा। विवाहित जातकों का जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आर्थिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी। नौकरी पेशा के लिहाज से यह समय अच्छा रहने वाला है। निवेश का अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में बदलाव के योग बनेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा दशहरा के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं

3. वृश्चिक राशि- जून में शुक्र का दो बार नक्षत्र गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। सिंगल जातकों के जीवन में नवप्रेम का आगमन होगा। नौकरी की तलाश करने वालों को शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा। व्यापारी वर्ग को कोई अच्छी डील मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!