Ganga Dussehra 2025 Do and Don't ganga dussehra par kya karna chahiye aur nahi Ganga Dussehra: गंगा दशहरा के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Ganga Dussehra: गंगा दशहरा के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं

Ganga Dussehra 2025 Do and Don't: गंगा दशहरा पर कुछ कार्यों को करना अत्यंत शुभ माना गया है, जबकि कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। जानें गंगा दशहरा पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

Mon, 2 June 2025 04:01 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Ganga Dussehra: गंगा दशहरा के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं

Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा का पर्व हिंदू धर्म में बहुत खास माना गया है। हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी को गंगा दशहरा का त्योहार मनाते हैं। मान्यता है कि इस दिन मां गंगा का अवतरण पृथ्वी पर हुआ था। इस साल गंगा दशहरा 05 जून 2025 को है। इस दिन गंगा स्नान, दान व पूजन का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किया गया पुण्य कई गुना अधिक फल प्रदान करता है। जानें गंगा दशहरा पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध उदय से इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, 8 जून से शुरू होगा अच्छा समय

गंगा दशहरा पर क्या करें-

1. गंगा दशहरा पर दीप दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

2. गंगा दशहरा के दिन गरीब और जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र व धन का दान करना शुभ माना जाता है।

3. इस दिन गंगा नदी में स्नान का विशेष महत्व है। अगर गंगा नदी में स्नान करना संभव नहीं है तो घर पर ही स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान किया जा सकता है। मान्यता है कि ऐसा करने से पापों से मुक्ति मिलती है।

4. गंगा दशहरा पर मां गंगा के साथ भगवान शिव की पूजा करना व उनका जलाभिषेक करना शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से देवों के देव महादेव प्रसन्न होते हैं।

गंगा दशहरा पर क्या नहीं करें-

1. गंगा दशहरा पर फटे-पुराने कपड़े व टूटे-फूटे बर्तन व नुकीली चीजों का दान नहीं करना चाहिए। इस दिन आप गर्मी से राहत देने वाली चीजें जैसे जल, छाता, चप्पल व टोपी आदि का दान कर सकते हैं।

2. इस दिन काले रंग की चीजों का दान करने से बचना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पारिवारिक जीवन में परेशानियां आती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या 06 और 07 जून दोनों दिन रखा जाएगा निर्जला एकादशी व्रत? जानें पंडित जी से

3. गंगा दशहरा पर झूठ, छल व कपट आदि से दूर रहना चाहिए।

4. इस दिन किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!