Horoscope Budh Uday 2025 Mercury Rise These 5 Zodiac signs gets benefits बुध उदय से इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, 8 जून से शुरू होगा अच्छा समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

बुध उदय से इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, 8 जून से शुरू होगा अच्छा समय

Budh Uday: जून का महीना कुछ राशियों के लिए खास रहने वाला है क्योंकि इस माह में बुध उदित हो रहे हैं। बुध उदय से कुछ राशियों को अच्छे फलों की प्राप्ति होगी।

Mon, 2 June 2025 02:59 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
बुध उदय से इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, 8 जून से शुरू होगा अच्छा समय

Budh Uday 2025 Horoscope: ग्रहों के राजकुमार बुध 08 जून 2025 को रात 08 बजकर 12 मिनट पर उदित होंगे। 06 जून को बुध अस्त अवस्था में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और इसके बाद इसी राशि में उदित होंगे। बुध उदय का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा। लेकिन वृषभ व सिंह समेत कुछ भाग्यशाली राशियों को बुध उदय से शुभ फल मिलेंगे। इन राशियों को भाग्य का साथ मिलने से व्यापारिक सफलता, आय में वृद्धि व नौकरी में बदलाव के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जानें बुध उदय से किन राशियों को होगा लाभ-

1. वृषभ राशि- बुध उदय से विद्यार्थियों को अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। रिश्तों में सुधार होगा। आकस्मिक ध लाभ के संकेत हैं। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस अवधि में लग्जरी शॉपिंग संभव है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य-गुरु की युति इन 5 राशियों के लिए अच्छी, जून में मिलेंगे शुभ परिणाम

2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों को नौकरी पेशा में लाभ मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। आय में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का सहयोग लाभकारी सिद्ध होगा।

3. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए बुध उदय अनुकूल रहने वाला है। मिथुन राशि में बुध उदय से आपको व्यवसाय के साथ नौकरी में तरक्की मिल सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छी पार्टनरशिप मिल सकती है। नौकरी पेशा करने वाले जातक कार्यस्थल पर सीनियर्स से प्रशंसा जीत सकते हैं। आर्थिक रूप से स्थिति बेहतर होगी।

4. वृश्चिक राशि- बुध उदय से वृश्चिक राशि वालों को लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। बुध उदय से आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय के नए सोर्स बनेंगे और पुराने स्रोत से भी रुपए-पैसे का आगमन होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1-30 जून तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

5. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए बुध उदय अनुकूल रहने वाला है। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर होगी। कमाई में वृद्धि हो सकती है। मान-सम्मान में भी वृद्धि संभव है। लिखने-पढ़ने के लिए बेहतर समय का निर्माण होगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!