Leo horoscope 2025 singh rashi rashifal 2025 new year yearly future prediction सिंह वार्षिक राशिफल 2025: नया साल सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सिंह वार्षिक राशिफल 2025: नया साल सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

  • Leo Horoscope 2025: सिंह राशि वालों के लिए नववर्ष 2025 शुभ रहेगा या अशुभ। जानें ज्योतिषाचार्य से सिंह राशि का राशिफल 2025-

Mon, 30 Dec 2024 05:51 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
सिंह वार्षिक राशिफल 2025: नया साल सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

Leo Horoscope 2025, Singh Rashi ka Rashifal 2025: नए साल में होने वाले ग्रह-नक्षत्रों का परिवर्तन मेष से लेकर मीन राशि वालों के जीवन में जहां कई शुभ परिणाम लाएगा, वहीं दूसरी ओर इसे कुछ मामलों में सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। नया वर्ष 2025 सिंह राशि वालों के लिए जीवन में क्या बदलाव लेकर आएगा, जानें ज्योतिषी पं. राघवेन्द्र शर्मा से। पढ़ें सिंह राशिफल 2025-

वर्ष के प्रारंभ में आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु मन अशांत हो सकता है। सेहत के प्रति भी सचेत रहें। 22 जनवरी के बाद सेहत में सुधार होगा। नौकरी की स्थिति में सुधार होगा। किसी संपत्ति से भी धन की प्राप्ति हो सकती है। 13 फरवरी से मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। 29 मार्च के बाद नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। 7 जून के बाद माता की सेहत में सुधार होगा। 16 सितंबर के बाद किसी पारिवारिक कारोबार की दोबारा शुरुआत हो सकती है। 3 अक्तूबर से कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। 18 अक्तूबर से संतान की सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों व भवन की साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। 28 अक्तूबर से माता-पिता का सान्निध्य मिल सकता है। 16 दिसंबर के बाद नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसर का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

सिंह राशि के लिए उपाय-

●सवा आठ रत्ती का मूंगा चांदी की अंगूठी में जड़वाकर दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में धारण करें।

● हर माह के अंतिम मंगलवार के दिन हनुमानजी को चोला पहनाएं।

● प्रत्येक शनिवार को नहाने के पानी में चुटकी भर काले तिल डालकर स्नान करें।

● प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करके तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें चावल, चीनी या गुड़ तथा रोली डालकर लकड़ी के पटरे पर खड़े होकर भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनवरी का महीना मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? जानें पंडित जी से
ये भी पढ़ें:2025 में सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, पढ़ें विस्तृत राशिफल
ये भी पढ़ें:29 दिसंबर-4 जनवरी तक का समय मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!