आज सूर्यग्रहण और कुंभ राशि में ग्रहों का ऐसा योग, इन राशियों के लिए ग्रहण रहेगा शुभ
surya grahan in india date and time:इस साल 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में नहीं दिखेगा, इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा, लेकिन ग्रहण का ज्योतिषिय कारणों से आपको प्रभावित करेगा।

इस साल 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में नहीं दिखेगा, इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा, लेकिन ग्रहण का ज्योतिषिय कारणों से आपको प्रभावित करेगा। विभिन्न राशियों से इसका अच्छा और बुरा प्रभाव दोनों होंगे। क्योंकि ग्रहण कुंभ राशि में लग रहा है। इस समय कुंभ राशि में चार ग्रहों का योग है। कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु रहेंगे। इस समय कुंभ राशि में चतुर्ग्रही योग बन रहा है। दरअसल समस्या राहु के इस राशि में मौजूद होने पर होती है। क्योंकि राहु जिसके साथ भी युति बनाता है, उस राशि के लिए समस्याएं होती है। इस प्रकार जानते हैं कि कुंभ राशि में लग रहे इस ग्रहण के कारण किन रााशियों पर क्या -क्या प्रभाव होंगे।
सूर्य ग्रहण का किन राशियों पर शुभ असर, किन राशियों पर शुभ असर
मेष राशि वालों के लिए सूर्यग्रहण का शुभ प्रभाव रहेगा। इस राशि के लोगों को पर्सल और प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे योग मिलेंगे। वृषभ राशि वालों के लिए धन लाभ के योग है, आपको बिजनेस में इस समय धन लाभ होगा। कन्या राशि वालों के लिए भी लाभ के योग हैं। आपकी लाइफ में रुकावटें दूर हो सकती हैं और ऑफिस में भी शुभ फल मिलेंगे। धनु राशि के लोगों के भाग्य से काम बनेंगे। सफलता मिलने के योग हैं, करियर में लाभ मिलेगा।
17 फरवरी का सूर्य ग्रहण किन राशियों के लिए होगा अशुभ
तुला राशि वालों के लिए हेल्थ और पर्सनल लाइफ में थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन काफी हद तक आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों के लिए करियर में नुकसान, हेल्थ और आर्थिक लाइफ में भी नुकसान के योग हैं। कर्क राशि वालों के लिए इमोशनली चीजें खराब रहेंगी। हेल्थ को आगे रखें। सिंह राशि वालों को परिवार और करियर दोनों में सावधानी रखनी होगी। मकर राशि के लिए ग्रहण का प्रभाव शुभ नहीं होगा। पर्सनल लाइफ में आपके लिए परेशानियां आ सकती हैं। ऑफिस में आपको दिक्कतें हो सकती हैं। कुंभ राशि वालों के लिए ग्रहण शुभ नहीं है। इसलिए इस दौरान धन से जुड़ा फैसला सावधानी से लें। निवेश और समझौतों में जल्दबाजी न करें। मीन राशि वालों के लिए पर्सनल लाइफ में दिकक्तत आएंगी। आपके लिए आंखो में परेशानी भी हो सकती है।
मंगल के आ जाने और बढ़ेगी दिक्कत
आपको बता दें कि जब मंगल 23 फरवरी को कुंभ राशि में आएंगे, तो राहु के साथ मिलकर अंगारक योग बनेगा, जो कई राशियों के लिए परेशानी का कारण होगा। राहुऔर मंगल मिलकर अंगारक योग बना देते हैं। यह योग कई राशियों के लिए नेगेटिव साबित होता है और इससे कई राशियों के लिए समय विपरीत होता है।




साइन इन