Horoscope Surya Gochar 2025 in Gemini These 5 Luckiest Zodiac Signs of Surya rashi parivartan Surya Gochar: 15 जून से इन 5 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, सूर्य करेंगे मिथुन गोचर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Surya Gochar: 15 जून से इन 5 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, सूर्य करेंगे मिथुन गोचर

Sun Transit 2025: सूर्य करीब एक साल बाद बुध की मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य के मिथुन गोचर से कुछ राशियों को आर्थिक, व्यावसायिक व पारिवारिक जीवन में फायदा होगा। जानें इन राशियों के बारे में-

Thu, 22 May 2025 03:29 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Surya Gochar: 15 जून से इन 5 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, सूर्य करेंगे मिथुन गोचर

Surya Rashi Parivartan 2025: ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माने गए हैं। यह हर महीने एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इस तरह से सूर्य कभी अपनी मित्र राशि में प्रवेश करते हैं और कभी शत्रु में गोचर करते हैं। 15 जून 2025, रविवार को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध हैं। बुध व सूर्य के बीच मित्रता का भाव है। सूर्य मिथुन राशि में करीब एक माह तक विराजमान रहेंगे और फिर 16 जुलाई को कर्क राशि में जाएंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, सूर्य का मिथुन गोचर पांच राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। इन राशियों को इस अवधि में जीवन में सकारात्मक बदलाव व परिणाम प्राप्त होंगे। जानें सूर्य का मिथुन गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ-

1. मेष राशि- सूर्य का मिथुन गोचर मेष राशि के विद्यार्थियों के लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। लव संबंधी मामलों के लिए भी यह समय अच्छा रहने वाला है। करीबियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक व व्यापारिक रूप से अच्छी स्थिति में आएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध का वृषभ गोचर, 23 मई से इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

2. मिथुन राशि- सूर्य के मिथुन राशि से गोचर से मिथुन राशि वालों को शुभ फल प्राप्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है।

3. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर लाभप्रद रहेगा। जीवन में उन्नति करेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता भी होगी। नौकरी के लिए शुभ संकेत हैं। व्यापारिक स्थिति भी अच्छी होगी।

4. कन्या राशि- कन्या राशि के लिए सूर्य गोचर अनुकूल रहने वाला है। करियर में उन्नति के मार्ग खुलेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में सराहना होगी और आपका कद बढ़ेगा। कारोबारी कोई डील साइन कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल करेंगे सूर्य की राशि में प्रवेश, 7 जून से इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ फल

5. मकर राशि- सूर्य गोचर से प्रभाव से आपकी सेहत में सुधार होगा। आप कार्यस्थल पर अपनी मेहनत से उच्चाधिकारियों पर प्रभाव डाल पाएंगे। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!