Horoscope mars transit in leo mangal rashi parivartan these 3 zodiac signs may gets money and success मंगल करेंगे सूर्य की सिंह राशि में प्रवेश, 7 जून से इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ फल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मंगल करेंगे सूर्य की सिंह राशि में प्रवेश, 7 जून से इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ फल

Mangal Gochar: मंगल सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश कर कुछ राशियों को शुभ फल प्रदान करेंगे। जानें मंगल गोचर की लकी राशियां-

Wed, 21 May 2025 06:47 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
मंगल करेंगे सूर्य की सिंह राशि में प्रवेश, 7 जून से इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ फल

Mangal Rashi Parivartan 2025: ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, भूमि, पराक्रम व ऊर्जा आदि का कारक माना गया है। मंगल वर्तमान में कर्क राशि में विराजमान हैं और 07 जून को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। सूर्य की सिंह राशि में मंगल का गोचर कुछ राशियों के लिए प्रॉफिट भरा रहेगा। मंगल ग्रह के प्रभाव से इन राशि वालों का धन-धान्य बढ़ेगा और जीवन में खुशहाली आएगी। जानें मंगल गोचर से किन राशियों की चमकेगी किस्मत-

1. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए मंगल गोचर अनुकूल रहने वाला है। मंगल के प्रभाव से आपको साहस व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पराक्रम रंग लाएगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। निवेश का लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध का वृषभ गोचर, 23 मई से इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

2. धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए मंगल राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सीनियर्स का सहयोग आपके उन्नति के द्वार खोलेगा। उच्चाधिकारी आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। धन का आवक बढ़ेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे।

3. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल का सिंह गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। इस दौरान आपके व्यापार में विस्तार हो सकता है। करियर से जुड़ी योजनाएं फलीभूत होंगी। किसी नए काम की शुरुआत संभव है। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आर्थिक लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु के अनुसार घर में नमक के पानी का पोछा लगाने से क्या लाभ होते हैं?

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!