Horoscope mercury transit in taurus budh rashi parivartan these 5 zodiac signs will be gets benefits Budh Gochar: बुध का वृषभ गोचर, 23 मई से इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Budh Gochar: बुध का वृषभ गोचर, 23 मई से इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Mercury transit: बुध वृषभ राशि में प्रवेश करके कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएंगे। जानें बुध का वृषभ गोचर किन राशियों के लिए रहेगा लकी-

Wed, 21 May 2025 04:32 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Budh Gochar: बुध का वृषभ गोचर, 23 मई से इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Budh Gochar May 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध को व्यापार, बुद्धि व तर्क आदि का कारक माना गया है। बुध को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। बुध हर महीने एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। बुध 23 मई 2025 को वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं। इसके बाद बुध 06 जून 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के वृषभ राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों को सकारात्मक फलों की प्राप्ति होगी। इन भाग्यशाली राशियों को वित्त, करियर व व्यवसाय में शुभ फल मिलेंगे। जानें बुध का वृषभ गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ-

1. मेष राशि- बुध के वृषभ गोचर से मेष राशि वालों को लाभ मिलेगा। आपको व्यावसायिक प्रयासों में तरक्की देखने को मिलेगी। कमाई में वृद्धि हो सकती है। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। इस दौरान लंबे समय से चला आ रहा कोई पारिवारिक मामला सुलझ सकता है। यह आपके वित्त के लिए एक अच्छा समय होगा, जिसमें पैसा कमाने और कर्ज से छुटकारा पाने के भरपूर अवसर होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केतु का सिंह गोचर इन 3 राशियों के लिए टेंशन भरा, 18 माह तक रहें सतर्क

2. कर्क राशि- कर्क राशि वालों को इस अवधि में भाई-बहन का साथ मिलेगा। धन के मामले में बुध का प्रभाव आपको वेतन वृद्धि दिलाएगा। आपको अपने स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। कर्क राशि वालों को लव अफेयर में लाभ होगा।

3. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए यह समय करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। करियर में उपलब्धि मिल सकती है। नौकरीपेशा वाले लोगों को इस दौरान प्रोफेशनल तरक्की मिल सकती है। वेतन वृद्धि और पदोन्नति की संभावना है। कलीग और सीनियर्स का सहयोग आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। आप उच्चाधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे, जिससे नौकरी पाने की संभावना बेहतर हो जाएगी।

4. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। बुध का वृषभ गोचर आपके व्यवसाय के लिए अच्छा सिद्ध हो सकता है। यह गोचर नौकरी पेशा करने वाले लोगों के लिए काफी लाभकारी रहेगा। आपकी मेहनत और किस्मत किसी पारिवारिक व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगी। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि में बुध हुए अस्त, 8 जून तक इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ

5. मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए बुध का वृषभ गोचर सेहत के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपना जीवन खुलकर जीएंगे। यात्रा का योग बनेगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यावसायिक रूप से आप अच्छे रहने वाले हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!