Horoscope Sun Transit in Rohini nakshatra surya nakshatra parivartan 2026 May lucky Zodiac Signs Surya Nakshatra Gochar: 25 मई से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, चंद्रमा के नक्षत्र में सूर्य लेंगे एंट्री, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Surya Nakshatra Gochar: 25 मई से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, चंद्रमा के नक्षत्र में सूर्य लेंगे एंट्री

Surya Rohini Nakshatra Gochar 2026: सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करके कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार, सूर्य कृपा से इन राशियों को सुख-समृद्धि व तरक्की प्राप्त होगी।

Tue, 19 May 2026 03:57 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Surya Nakshatra Gochar: 25 मई से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, चंद्रमा के नक्षत्र में सूर्य लेंगे एंट्री

Sun Rohini Nakshatra Transit 2026 May: ग्रहों के राजा सूर्य जिस तरह से एक निश्चित समय में राशि परिवर्तन करते हैं, उसी तरह से नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, सूर्य 25 मई 2026 को कृत्तिका नक्षत्र से निकलकर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 7 जून 2026 तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिष में रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा माने गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा के नक्षत्र में सूर्य का गोचर मेष समेत कई राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आएगा। इन राशियों को सूर्य कृपा से तरक्की, धन व सफलता प्राप्त होगी।

जानें सूर्य का रोहिणी नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ-

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए सूर्य नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक उत्थान लेकर आएगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अगर आपका धन कहीं लंबे समय से अटका है, तो वापसी संभव है। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:138 दिन शनि चलेंगे उलटी चाल, जुलाई में इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

2. सिंह राशि- सूर्य सिंह राशि के स्वामी है, इसलिए सिंह राशि के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन खास रहने वाला है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। वाणी प्रभावशाली रहेगी, लोग आपसे प्रभावित होंगे।

3. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए सूर्य नक्षत्र गोचर भाग्योदय कराने वाला साबित होगा। इस समय आप किसी महत्वपूर्ण काम में विजय प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक परेशानियां खत्म होंगी। मानसिक तनाव दूर होगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिंह व धनु राशि पर है शनि की तिरछी नजर, जानें कब मिलेगी ढैय्या से छुटकारा

4. धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने साधनों से भी धन का आगमन होगा। कार्यस्थल पर बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। व्यापारियों के हाथ कोई अच्छी डील लग सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सूर्य कृपा पाने के लिए सरल उपाय-

-सूर्य कृपा पाने के लिए प्रतिदिन सुबह तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करें।

-सूर्य कृपा पाने के लिए प्रतिदिन 'ओम सूर्याय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7 जून तक इन 4 राशियों का बदलेगा भाग्य, शुक्रदेव की कृपा से मिलेगी धन-दौलत
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!