15 मार्च से शुरू होंगे इन 5 राशियों के अच्छे दिन, सूर्य की तरह चमक सकता है भाग्य
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य 15 मार्च 2026 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसे मीन संक्रांति भी कहा जाता है। खास बात यह है कि मीन राशि में पहले से शनि देव मौजूद हैं, ऐसे में सूर्य और शनि की युति बनने जा रही है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य 15 मार्च 2026 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसे मीन संक्रांति भी कहा जाता है। खास बात यह है कि मीन राशि में पहले से शनि देव मौजूद हैं, ऐसे में सूर्य और शनि की युति बनने जा रही है। ज्योतिषशास्त्र में सूर्य और शनि को परस्पर शत्रु ग्रह माना जाता है, लेकिन दोनों के बीच पिता-पुत्र का संबंध भी बताया गया है। इसलिए इनकी युति कुछ राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम भी दे सकती है। इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय खास तौर पर लाभ देने वाला माना जा रहा है। आइए जानते हैं, सूर्य गोचर से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन-
मेष राशि- करियर में लाभ होगा
मेष राशि के लोगों के लिए यह गोचर करियर के लिहाज से अच्छा रह सकता है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रमोशन या वेतन बढ़ने की संभावना भी बन सकती है। पहले से अटके काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। विदेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलने के संकेत हैं।
मिथुन राशि- मेहनत का मिलेगा फल
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में आगे बढ़ने के मौके ला सकता है। कामकाज में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। नई नौकरी या पदोन्नति की संभावना बन सकती है। व्यापार करने वालों को किसी नए प्रोजेक्ट या डील में फायदा मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ने के भी योग हैं और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बन सकता है।
कर्क राशि- व्यापार में लाभ के योग
कर्क राशि वालों को इस दौरान भाग्य का साथ मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और व्यापार से जुड़े लोगों को विस्तार के मौके मिल सकते हैं। कुछ लोग नया कारोबार शुरू करने का फैसला भी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि- आर्थिक स्थिति में होगा सुधार
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह गोचर आर्थिक मामलों में लाभ देने वाला माना जा रहा है। निवेश से फायदा हो सकता है, खासकर अगर सोच-समझकर निवेश किया जाए। इस दौरान प्रॉपर्टी खरीदने का विचार भी बन सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आने के संकेत हैं।
मीन राशि- परिवार का सहयोग मिलेगा
मीन राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर आत्मविश्वास बढ़ाने वाला हो सकता है। नौकरी और व्यापार दोनों में नए अवसर मिल सकते हैं। समाज में पहचान मजबूत होगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिल सकता है। पिता-पुत्र के बीच चल रही पुरानी अनबन दूर होने के संकेत हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन