Budh Tula Rashi Parivartan 2025 Horoscope Mercury Transit in Libra Lucky Zodiac Signs Rashifal 3 अक्टूबर से इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, बुध करेंगे शुक्र की तुला राशि में एंट्री, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

3 अक्टूबर से इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, बुध करेंगे शुक्र की तुला राशि में एंट्री

Budh Gochar October 2025: बुध अक्टूबर में तुला राशि में गोचर करने वाले हैं। बुध के तुला गोचर से कुछ राशियों का अच्छा समय शुरू होगा। जानें बुध का तुला गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ।

Wed, 1 Oct 2025 03:47 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
3 अक्टूबर से इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, बुध करेंगे शुक्र की तुला राशि में एंट्री

Budh Tula Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार बुध को व्यापार, तर्क, बुद्धि व संवाद का कारक माना गया है। बुध समय-समय पर अपनी राशि में बदलाव करते हैं और मेष से लेकर मीन राशि पर अपना प्रभाव डालते हैं। बुध 3 अक्टूबर को अपनी स्वराशि कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 23 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे। तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। बुध के शुक्र की तुला राशि में गोचर से कुछ राशियों को आर्थिक लाभ होने के साथ करियर में तरक्की मिल सकती है। जानें बुध का तुला गोचर किन राशियों के लिए रहेगा शुभ।

1. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए बुध का तुला गोचर शुभ रहने वाला है। इस समय आपकी धन की स्थिति बेहतर होगी, जिससे आर्थिक स्थिरता मिलेगा। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। करियर में उन्नति के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दशहरा पूजा का दोपहर 03:44 बजे तक रहेगा मुहूर्त, जान लें रावण दहन का उत्तम समय

2. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध गोचर अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको धन लाभ के संकेत हैं। इनकम के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोत से भी रुपए-पैसे आएंगे। व्यापारिक सफलता मिल सकती है। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। मानसिक तनाव दूर होगा।

3. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को इस समय भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। यात्रा फलदायी रहेगी। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवन आनंदमय रहेगा। जरूरतों के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध होंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाली से पहले गुरु का कर्क गोचर, इन 3 राशियों का बदलेगा समय

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!