horoscope Sun transit in hasta nakshatra bhavishyafal surya nakshatra parivartan september 2025 नवरात्रि में सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 27 सितंबर से इन 3 राशियों का बदलेगा समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

नवरात्रि में सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 27 सितंबर से इन 3 राशियों का बदलेगा समय

Sun nakshatra transit: सूर्य नवरात्रि में अपने नक्षत्र में बदलाव करेंगे। सूर्य का गोचर चंद्रमा के नक्षत्र में होगा। चंद्रमा के नक्षत्र में सूर्य के आने से कुछ राशियों के लिए अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। जानें सूर्य नक्षत्र परिवर्तन की भाग्यशाली राशियां।

Thu, 18 Sep 2025 06:02 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
नवरात्रि में सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 27 सितंबर से इन 3 राशियों का बदलेगा समय

Surya hasta nakshatra parivartan: ग्रहों के राजा सूर्य समय-समय पर अपने नक्षत्र में परिवर्तन करते रहते हैं। नवरात्रि में सूर्य हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे। हस्त नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, सूर्य का हस्त नक्षत्र में गोचर 27 सितंबर को सुबह 07 बजकर 14 मिनट पर होगा। सूर्य इस नक्षत्र में 9 अक्तूबर तक विराजमान रहेंगे और सभी 12 राशियों मेष से लेकर मीन राशि पर अपना प्रभाव डालेंगे। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से मेष समेत तीन राशियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। जानें सूर्य नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ।

मेष राशि- सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। इस समय आपके स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। एनर्जी व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, जबकि सिंगल लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता पाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरात्रि बाद बुध का तुला गोचर, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे लाभ के योग

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर अनुकूल रहने वाला है। इस समय आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। आय में वृद्धि के साथ आर्थिक स्थिरता प्राप्त हो सकती है। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। व्यापारियों के लिए यह समय मुनाफे वाला रह सकता है। हालांकि धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए सूर्य नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको नए-नए स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। व्यापारी किसी महत्वपूर्ण डील पर साइन कर सकते हैं। रिश्तों में मजबूती आएगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सीढ़ियों की संख्या कितनी होनी चाहिए?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!