surya gochar 14 April 2026 mesh rashi mein know Sun Transit Aries rashifal to tula Horoscope rashifal zodiac effect सूर्य के उच्च राशि मेष राशि में जाने से खरमास होगा खत्म, 6 राशियों के लिए होंगे क्या बड़े बदलाव?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य के उच्च राशि मेष राशि में जाने से खरमास होगा खत्म, 6 राशियों के लिए होंगे क्या बड़े बदलाव?

Sun Transit:  वैशाख कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि 14 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार की दिन में 11:25 बजे के बाद ग्रहो में राजा सूर्य का गोचर के दृष्टिकोण से राशि परिवर्तन देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन से मंगल की राशि मेष में होगा ।

Wed, 1 April 2026 11:15 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
सूर्य के उच्च राशि मेष राशि में जाने से खरमास होगा खत्म, 6 राशियों के लिए होंगे क्या बड़े बदलाव?

वैशाख कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि 14 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार की दिन में 11:25 बजे के बाद ग्रहो में राजा सूर्य का गोचर के दृष्टिकोण से राशि परिवर्तन देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन से मंगल की राशि मेष में होगा । मेष राशि में प्रवेश करते ही एक महीने से चले आ रहे खरमास का समापन भी हो जाएगा हो जाएगा। खरमास में विवाह, मुंडन, गृहप्रवेश आदि जैसे मांगलिक कार्यों के लिए मुहूर्त का अभाव हो जाता है। परंतु सूर्य के मेष राशि में पहुंचने के बाद विवाह, मुंडन, गृहप्रवेश आदि के लिए शुभ मुहूर्त मिलने लगेंगे तथा विवाह की गूंज चहुँओर सुनाई देने लगेगी।

सूर्य के उच्च राशि में गोचर का सभी राशियों पर भी व्यापक प्रभाव दिखाई देगा-

मेष

सरकारी तंत्र से लाभ बढ़ेगा। व्यक्तित्व में तीव्रता पड़ेगी। दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों में अवरोध उत्पन्न होगा। पिता के सुख सानिध्य में वृद्धि होगी। अध्ययन में वृद्धि होगा। नई डिग्री के लिए समय अनुकूल रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। सिर की समस्या के कारण तनाव बढ़ेगा।

वृष

दूरस्थ यात्रा का योग बढ़ेगा। घर और वाहन सुख में उन्नति होगी। जमीन जायदाद का सुख बढ़ेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर सामान्य चिंता बढ़ेगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में विजय प्राप्त होगा। भोग विलासिता पर खर्च बढ़ेगा। वाहन पर खर्च बढ़ेगा।

मिथुन

आर्थिक पक्ष मजबूती आएगी। पराक्रम एवं पुरुषार्थ खूब बढ़ेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। भाई बहनों मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। राजनीतिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति का लाभ प्राप्त होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

कर्क

सरकारी नौकरी एवं सरकारी लाभ में वृद्धि । परिवार में शुभ कार्य होंगे। धन संबंधित कार्यों में प्रगति होगी। नौकरी तथा व्यवसाय में वृद्धि होगा। पिता का सहयोग सानिध्य प्राप्त होगा। हृदय अथवा सीने के रोग से तनाव हो सकता है। पारिवारिक कार्यों में वृद्धि होगी।

सिंह

मानसिक बल एवं मनोबल में वृद्धि होगा। वाणी व्यवसाय से लाभ होगा। व्यक्तित्व में निखार आएगा। पुरुषार्थ एवं परिश्रम में वृद्धि होगा। पिता का सहयोग सानिध्य प्राप्त होगा । कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। सामाजिक दायरे में वृद्धि होगा। दांपत्य में तनाव या अवरोध होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुला मासिक राशिफल : तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 1 से 30 अप्रैल तक का समय?

कन्या

आंखों की समस्या में वृद्धि होगी । वाणी की तीव्रता में वृद्धि होगा। पारिवारिक कार्यों का खर्च बढ़ेगा। दांत की समस्या हो सकती है। पेट एवं पैर की समस्या तनाव दे सकती है परंतु शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी में विजय प्राप्त होगा। धन बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक रखें।

तुला : साझेदारी के कार्यों से लाभ होगा । आय एवं व्यापार में वृद्धि होगा। व्यक्तित्व में वृद्धि होगा। सरकारी तंत्र से लाभ की संभावना बनेगी । मानसिक तीव्रता में वृद्धि होगा। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रेम संबंधों में टकराव एवं लाभ भी होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिंह मासिक राशिफल : सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 1-30 अप्रैल 2026 का समय

(डॉ पंडित दिवाकर त्रिपाठी )

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून तक रहेगा गुरु चांडाल योग, गुरु-चांडाल योग क्या होता है? हानि ही नहीं लाभ भी

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!