Horoscope Sun Ketu conjunction in Leo surya ketu yuti in singh rashi these 3 zodiac signs are luckiest Surya-Ketu: बनने वाली है सूर्य-केतु की युति, इन 3 राशियों के लिए रहेगी लाभकारी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Surya-Ketu: बनने वाली है सूर्य-केतु की युति, इन 3 राशियों के लिए रहेगी लाभकारी

Sun Ketu conjunction: सिंह राशि में सूर्य-केतु की युति तीन राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। इन राशि वालों को वित्त, व्यापार व पारिवारिक जीवन में अच्छे फलों की प्राप्ति होगी।

Tue, 27 May 2025 08:02 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Surya-Ketu: बनने वाली है सूर्य-केतु की युति, इन 3 राशियों के लिए रहेगी लाभकारी

Sun Ketu conjunction in Leo: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। कुछ ग्रह राशि परिवर्तन करके युति का भी निर्माण करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में युति का अर्थ है दो ग्रहों का एक ही राशि में विराजमान होना। अगस्त महीने में ग्रहों के राजा सूर्य व छाया ग्रह केतु की युति सिंह राशि में बनेगी। केतु इस समय सिंह राशि में विराजमान हैं और अगस्त में सूर्य सिंह राशि में गोचर करेंगे। सूर्य-केतु की युति के प्रभाव से कुछ राशियों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। जानें इन राशियों के बारे में-

1. सिंह राशि- केतु-सूर्य की युति सिंह राशि में ही बनेगी। इन दो ग्रहों के मिलन से सिंह राशि वालों को शुभ फल प्राप्त होंगे। साहस, पराक्रम व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यह समय आपके रिश्तों के लिहाज से खास रहने वाला है। रिश्तों में सुधार होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, जबकि अविवाहित जातकों को सुयोग्य साथी मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून में बनने वाली है गुरु-सूर्य की युति, इन 3 राशियों के लिए शुभ संकेत

2. तुला राशि- तुला राशि के लिए केतु-सूर्य की युति लाभकारी रहने वाली है। इस अवधि में आपको आय में बढ़ोतरी मिलेगी। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे और पुराने मार्ग से भी रुपए-पैसे आएंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को मुनाफे के संकेत हैं। कार्यों की विघ्न-बाधाएं समाप्त होंगी और आनंददायक समय का निर्माण होगा।

3. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए सूर्य-केतु की युति अनुकूल रहने वाली है। कामकाज अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिहाज से यह समय अच्छा रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। व्यापार में विस्तार के योग हैं। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:138 दिन के लिए शनि बदलेंगे चाल, इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!