Horoscope Vakri Shani in meen rashi shani retrograde 2025 these 4 luckiest zodiac signs gets benefits Vakri Shani: 138 दिन के लिए शनि बदलेंगे चाल, इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Vakri Shani: 138 दिन के लिए शनि बदलेंगे चाल, इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Vakri Shani Lucky Zodiac Signs: वक्री शनि का प्रभाव चार राशियों पर शुभ पड़ेगा। इन भाग्यशाली राशियों को वित्त, व्यापार व व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। जानें पंडित जी से वक्री शनि की लकी राशियां-

Fri, 23 May 2025 03:51 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Vakri Shani: 138 दिन के लिए शनि बदलेंगे चाल, इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Vakri Shani 2025: कर्मफल देवता शनिदेव समय-समय पर अपनी चाल बदलते रहते हैं। शनि इस समय मीन राशि में विराजमान हैं और अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। शनि मीन राशि में 13 जुलाई 2025 को वक्री होंगे। शनि की वक्री चाल का अर्थ उलटी चाल से है। शनि मीन राशि में 138 दिन वक्री अवस्था में रहेंगे और 28 नवंबर को मीन राशि में मार्गी होंगे। शनि की चाल में बदलाव होने से कई राशियों का शुभ समय शुरू होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शनि की वक्री चाल से मेष, कन्या, वृश्चिक व धनु राशि वालों को लाभ मिलेगा। जानें इन राशियों के बारे में-

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए शनि की वक्री चाल शुभ रहने वाली है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन का आवक बढ़ेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल: 25-31 मई तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? जानें पंडित जी से

2. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए वक्री शनि अनुकूल रहने वाले हैं। शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे लेकिन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आर्थिक व व्यापारिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

3. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के पराक्रम में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों के सहयोग से तरक्की मिल सकती है। बच्चों की सेहत में सुधार होगा। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून में सूर्य का मिथुन गोचर, पंडित जी से जानें किन 5 राशियों को होगा फायदा

4. धनु राशि- धनु राशि वालों को वक्री शनि व्यावसायिक सफलता दिलाएंगे। व्यापार में विस्तार के योग व मौके बनेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन का संचय करने में सफल रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में पार्टनरशिप के नए अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि के संकेत हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!