horoscope sun jupiter conjunction in gemini surya guru yuti these 3 zodiac signs are luckiest मिथुन राशि में बनेगी गुरु-सूर्य की युति, 15 जून से इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ फल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मिथुन राशि में बनेगी गुरु-सूर्य की युति, 15 जून से इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ फल

Surya Guru Yuti:जून में मिथुन राशि में सूर्य-गुरु का मिलन होगा। गुरु-सूर्य की युति का प्रभाव कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। जानें इन राशियों के बारे में-

Mon, 26 May 2025 08:22 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
मिथुन राशि में बनेगी गुरु-सूर्य की युति, 15 जून से इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ फल

Surya Guru Yuti 2025 Horoscope: सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। जून में सूर्य ग्रहों के राजकुमार बुध की मिथुन राशि में गोचर करेंगे। सूर्य का मिथुन गोचर 15 जून को होगा और करीब एक माह तक इसी राशि में रहेंगे। मिथुन राशि में देवगुरु बृहस्पति पहले से विराजमान हैं। इस तरह से मिथुन राशि में सूर्य व गुरु की युति बनेगी। सूर्य-गुरु की युति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ भाग्यशाली राशियों पर सूर्य-गुरु की युति से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानें सूर्य-गुरु की युति से किन राशियों को होगा लाभ-

1. कन्या राशि- सूर्य-गुरु का मिलन कन्या राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। व्यापारी वर्ग को मुनाफे के संकेत हैं। नौकरी पेशा में तरक्की मिल सकती है। मेहनत रंग लाएगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पार्टनरशिप के लिहाज से यह समय अच्छा रहने वाला है। धन लाभ में वृद्धि होगी। व्यापारिक विस्तार भी मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:138 दिन के लिए शनि बदलेंगे चाल, इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

2.तुला राशि- तुला राशि के लिए सूर्य-गुरु की युति अनुकूल रहने वाली है। इस युति से प्रभाव से आपको कार्यस्थल पर पदोन्नति या प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारियों को मुनाफा होगा। आय के नए मार्ग प्रशस्त होंगे और पुराने मार्ग से भी रुपए-पैसे से आगमन होगा। धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर में कोई उत्सव हो सकता है।

3. मीन राशि- मीन राशि के लिए गुरु-सूर्य की युति लाभप्रद रहने वाली है। इस अवधि में आपको भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के योग हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में विजय मिल सकती है। किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। नौकरी में पदोन्नति के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केतु का सिंह गोचर इन 3 राशियों के लिए टेंशन भरा, 18 माह तक रहें सतर्क

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!