Horoscope Ketu Transit 2025 in Leo Ketu Gochar these zodiac signs may gets negative results केतु का सिंह गोचर इन 3 राशियों के लिए टेंशन भरा, 18 माह तक रहना होगा सतर्क, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

केतु का सिंह गोचर इन 3 राशियों के लिए टेंशन भरा, 18 माह तक रहना होगा सतर्क

Ketu Transit 2025: केतु सूर्य की सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य का सिंह गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। जानें पंडित जी से किन राशियों के लिए लोग रहें सतर्क-

Tue, 20 May 2025 07:06 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
केतु का सिंह गोचर इन 3 राशियों के लिए टेंशन भरा, 18 माह तक रहना होगा सतर्क

Ketu Transit in Leo: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में केतु को छाया व अशुभ प्रभाव प्रदान करने वाला ग्रह माना गया है। केतु एक राशि में करीब 18 महीने तक रहता है और इस दौरान सभी 12 राशि वालों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। 18 मई 2025 को केतु शाम 05 बजकर 08 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। सूर्य और केतु के बीच शत्रुता का भाव है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, केतु गोचर कुछ राशियों के लिए मानसिक तनाव, चुनौतियां, अड़चनें व भम्र का कारण बन सकता है। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से केतु गोचर से किन राशियों की बढ़ सकती है टेंशन-

1. वृषभ राशि- केतु गोचर से पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच बेवजह कलह और गलतफहमी बढ़ने से माहौल बिगड़ सकता है। घर में शांति की कमी महसूस करेंगे। सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन संबंधी रुकावटें आ सकती हैं। इस दौरान तालमेल बनाकर चलना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि-शुक्र मीन राशि में हैं विराजमान, 31 मई तक इन 3 राशियों के लिए शुभ संकेत

2. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए केतु गोचर सकारात्मक परिणाम वाला नहीं रहेगा। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ेंगे। आकस्मिक कोई बड़ा खर्च सामने सआ सकते हैं। खर्च की अधिकता आपकी वित्तीय स्थिति पर दबाव डालेगी और आप इससे बाहर निकलने में भ्रमित हो सकते हैं। इस अवधि में आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां परेशान कर सकती हैं। आपकी नौकरी में रुचि की कमी हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:31 मई को शुक्र गोचर, इन 3 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड

3. मकर राशि- केतु गोचर मकर राशि वालों के लिए भावनात्मक रूप से उतार-चढ़ाव रहने वाला है। इस दौरान आपको अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है लेकिन सेहत से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आपको और आपके जीवनसाथी दोनों को प्रभावित कर सकती हैं। परिवार में तालमेल बनाकर चलें, वरना अनबन हो सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!