Horoscope Sun and Mercury conjunction in aries Surya Budh Yuti these zodiac signs will get good results मेष राशि में सूर्य-बुध की युति, 7 मई से इन 4 राशियों का आएगा अच्छा समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मेष राशि में सूर्य-बुध की युति, 7 मई से इन 4 राशियों का आएगा अच्छा समय

Surya-Budh Yuti: 7 मई 2025 को मेष राशि में सूर्य व बुध की युति मेष राशि में बनेगी। सूर्य-बुध की युति से 4 भाग्यशाली राशियों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

Tue, 6 May 2025 03:06 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
मेष राशि में सूर्य-बुध की युति, 7 मई से इन 4 राशियों का आएगा अच्छा समय

Surya Budh Yuti in Mesh Rashi 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य व बुध की युति बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। जब सूर्य और बुध किसी राशि में एक साथ होते हैं तो बुधादित्य राजयोग का निर्माण होता है। 07 मई 2025 को बुध का मेष राशि में गोचर होगा। मेष राशि में ग्रहों के राजा सूर्य पहले से विराजमान हैं, इस तरह से मेष राशि में सूर्य-बुध की युति बनेगी। 15 मई 2025 को सूर्य वृषभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य-बुध की युति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 भाग्यशाली राशियों को सूर्य-बुध के प्रभाव से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानें इन राशियों के बारे में-

1. मेष राशि- सूर्य-बुध की युति के प्रभाव से मेष राशि वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपकी बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। कारोबारियों को मुनाफा होगा। कार्यस्थल पर अपनी स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:7 मई का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

2. कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों को सूर्य-बुध की युति से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। कला या क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को उन्नति या पदोन्नति मिल सकती है। आय में वृद्धि के संकेत हैं। रिश्तों में सुधार होगा। पारिवारिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

3. सिंह राशि- सिंह राशि वालों को सूर्य-बुध की युति वित्त से जुड़े कार्यों में सफलता दिलाएगी। निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। बातचीत प्रभावशाली होने के कारण लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। व्यावसायिक सफलता मिलने के योग हैं। हालांकि अपनी वाणी पर ध्यान रखें और अपने शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केतु के नक्षत्र में बुध का गोचर, इन 3 राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

4. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों का इस समय सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। इस दौरान यात्रा आपके करियर के विकास के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। नेटवर्किंग फायदेमंद हो सकती हैं। करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!