Horoscope Mercury Transit In Ashwini Nakshatra 2025 Budh Nakshatra Parivartan these zodiac signs get benefits केतु के नक्षत्र में बुध का गोचर, 7 मई से इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

केतु के नक्षत्र में बुध का गोचर, 7 मई से इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

Mercury Nakshatra Transit: ग्रहों के राजकुमार बुध मई में केतु के नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। बुध का नक्षत्र परिवर्तन तीन राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है।

Mon, 5 May 2025 03:01 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
केतु के नक्षत्र में बुध का गोचर, 7 मई से इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

Mercury Transit In Ashwini Nakshatra: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। बुध बुद्धि, व्यापार, तर्क व वाणी आदि के कारक हैं। बुध हर महीने एक निश्चित समय में अपनी राशि बदलते हैं। राशि बदलने के साथ ही बुध अपने नक्षत्र में भी बदलाव करते हैं। बुध नक्षत्र परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। 07 मई 2025 को बुध सुबह 04 बजकर 13 मिनट पर अश्विनी नक्षत्र में गोचर करेंगे और 15 मई को भरणी नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। अश्विनी नक्षत्र पर पापी ग्रह केतु का आधिपत्य है। बुध के अश्निनी नक्षत्र में जाने से कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानें बुध नक्षत्र परिवर्तन की लकी राशियां-

1. मेष राशि- बुध के अश्विनी नक्षत्र में जाने से मेष राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटके काम प्रारंभ हो सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का मनचाहा परिणाम मिलेगा। करियर में कोई बड़ा बदलाव संभव है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। नौकरी चाकरी में अच्छे विकल्पों की प्राप्ति होगी। सेहत अच्छी रहने वाली है।

केत

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 मई से इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, जब केतु करेंगे सिंह गोचर

2. सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। धन आगमन के स्रोत बनेंगे और पुराने मार्ग से भी रुपए-पैसे का आगमन होगा। और उनके धन के स्तर में वृद्धि हो सकती है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप बड़ी बचत करने में सफल रहेंगे और खुशियां आपके जीवन के दरवाजे पर दस्तक दे सकती हैं। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी।

3. तुला राशि- तुला राशि वालों को बुध नक्षत्र परिवर्तन से आर्थिक लाभ हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। नौकरी पेशा करने वालों को अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। बुध गोचर के कारण तुला राशि के जातकों को अपने पिता का पूरा सहयोग मिल सकता है। आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु के ये 5 उपाय पारिवारिक कलह से दिलाएंगे मुक्ति

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!