kal ka Rashifal 7 May 2025 aries to pisces Tomorrow Horoscope bhavishyafal Future Predictions Rashifal: 7 मई का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Rashifal: 7 मई का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

Horoscope Tomorrow 7 May 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 7 मई 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

Tue, 6 May 2025 02:05 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Rashifal: 7 मई का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

Horoscope 7 May 2025, राशिफल 7 मई 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 7 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 7 मई 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी। यहां जानें 7 मई 2025, बुधवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा-

मेष राशि- आज शेड्यूल बिजी होने के बावजूद भी आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज किसी को पैसा उधार देने व लेने से बचें। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। यह उन दिनों में से एक है जब आप अपने व्यस्त कार्यक्रम से अपने लिए समय निकालने की कोशिश करेंगे लेकिन बुरी तरह असफल होंगे। आपका जीवनसाथी आपको खुश करने के लिए काफी प्रयास करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुकान की उन्नति के लिए आजमाएं ये आसान वास्तु उपाय, जानें एक्सपर्ट से

वृषभ राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी धन बचत करने की योजना सफल हो सकती है। आज अपनी क्षमता से ज्यादा वादा नहीं करें, वरना ऑफिस में उच्चाधिकारियों के क्रोध का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि- आज का दिन आपको कोर्च-कचहरी में विजय दिला सकता है। आप अपनी खुशी का आनंद लेने के लिए इस खुशी को दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे लेकिन निवेश करने से बचें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़ेगा। आप ऑफिस पहुंचते ही किसी जरूरी टास्क में लग सकते हैं।

कर्क राशि- आप परिवार के सदस्यों के साथ मूवी देखने या किसी पार्क में जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपका पार्टनर अपना कोई अद्भुत पक्ष दिखा सकता है। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए गंभीर प्रयास कर सकते हैं। धन से जुड़ी सलाह के लिए परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य को चुन सकते हैं। व्यापारी अपने पार्टनर को हल्के में नहीं लें।

सिंह राशि- आज सिंह राशि वालों की वाणी में मधुरता तो रहेगी। लेरिन फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखें। किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। धन संबंधी कामों को सावधानी से करें। पिता की सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए लाभ की स्थिति बनेगी।

कन्या राशि- आज आपको मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। आपको अपने पैसे बचाने में समस्या होगी, आप ज्यादा से ज्यादा खर्च कर सकते हैं। आपकी करुणा और समझ को ईनाम मिल सकता है। लेकिन सावधान रहें क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला उन पर दबाव डाल सकता है। आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ प्यार करने का भरपूर समय मिलेगा, लेकिन सेहत खराब हो सकती है।

तुला राशि- आज नौकरी -चाकरी को लेकर मन परेशान रहेगा। हालांकि आपके जल्द ही अच्छे दिन आएंगे, इसलिए मानसिक तनाव न लें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। आर्थिक रूप से स्थिति मध्यम रहने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केतु के नक्षत्र में बुध का गोचर, इन 3 राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

वृश्चिक राशि- आज आपके मन में आशा-निराशा के भाव रहेंगे। आज आप कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आर्थिक संघर्ष करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे लेकिन गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। आपका आत्मविश्वास बढ़ रहा है और उन्नति साफ है। अपने रूप और व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास आपके लिए संतुष्टिदायक साबित होंगे।

धनु राशि- धनु राशि वालों का आज मन अशांत रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। ऑफिस के कार्यों को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। पिता से धन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद से बचें। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। व्यापारिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि- मकर राशि वालों के जीवन में आज खुशियां आ सकती हैं। लेकिन पैसों से जुड़े मुद्दे को लेकर जीवनसाथी के साथ आपकी बहस होने की संभावना है। बेवजह के खर्च को लेकर सतर्क रहें। व्यापारिक सफलता मिलने के पूर्ण योग हैं। अपनी बुद्धि के बल पर धन कमाने में सफल रहेंगे। यात्रा का योग बनेगा।

कुंभ राशि- आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। आप घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में होंगे- लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो आपको पछताना पड़ेगा। जीवनसाथी सहयोगी रहेगा। सिंगल जातकों को आज किसी से प्रपोजल मिल सकता है। ऑफिस में काम करने की आपकी क्षमता आपको पहचान दिलाएगी। जीवनसाथी का साथ आपके लिए अद्भुत काम करेगा।

मीन राशि- वाहन चलाते समय सावधान रहें। धन लाभ आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। दोस्तों के साथ शाम अच्छी रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी, पार्टनर से कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए समय मध्यम रहने वाला है। सेहत अच्छी रहेगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!