Rashifal Surya Tula Gochar 2025 October Horoscope Sun Transit in Libra Surya ka tula rashi parivartan before dhanteras धनतेरस से ठीक एक दिन पहले सूर्य का तुला गोचर, 17 अक्टूबर से इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

धनतेरस से ठीक एक दिन पहले सूर्य का तुला गोचर, 17 अक्टूबर से इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

Surya Tula Rashi Parivartan 2025: धनतेरस का त्योहार इस साल 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस से ठीक एक दिन पहले 17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे। सूर्य का तुला गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। जानें सूर्य गोचर किन राशियों के लिए शुभ-

Tue, 14 Oct 2025 06:50 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
धनतेरस से ठीक एक दिन पहले सूर्य का तुला गोचर, 17 अक्टूबर से इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

Surya Tula Rashi Parivartan October: ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। राशि परिवर्तन करके सूर्य मेष से लेकर मीन राशि पर अपना प्रभाव डालते हैं। कुछ राशियों के लिए सूर्य गोचर शुभ साबित होता है और कुछ राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अब धनतेरस से ठीक एक दिन पहले यानी 17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के तुला गोचर से कुछ राशियों की किस्मत बदल सकती है और परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। जानें सूर्य के तुला गोचर की लकी राशियां-

1. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन अनुकूल रहने वाला है। इस समय आपके भौतिक सुखों में वृद्धि हो सकती है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के संकेत हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी अटके हुए कार्य में सफलता मिल सकती है। वाद-विवाद सुलझाने के लिए समय अनुकूल रहने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में मंगल का गोचर, दिवाली बाद इन 6 राशियों की होगी चांदी

2. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन अच्छा रहने वाला है। सूर्य आपके लग्न भाव में गोचर करेंगे। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक जीवन में उन्नति मिल सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को जॉब में बदलाव के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। धन लाभ होने से जीवन में आर्थिक स्थिरता आ सकती है।

3. धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए सूर्य गोचर अच्छा रहने वाला है। इस समय आपकी इनकम के स्रोत बढ़ सकते हैं और पुराने सोर्स से भी रुपए-पैसों का आगमन होगा। निवेश के सुअवसर प्राप्त होंगे। नौकरी करने वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनतेरस के दिन यम के नाम का दीपक किस दिशा में जलाना चाहिए? जानें दीपदान मुहूर्त

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!