Shukra Rashi Parivartan 2026: राम नवमी के दिन मेष राशि में जाएंगे शुक्र, इन 4 राशियों के लिए बन सकते हैं अच्छे योग
ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय-समय पर राशि बदलते रहते हैं और इसका असर लोगों के जीवन पर भी देखने को मिलता है। 26 मार्च 2026 को शुक्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसी दिन राम नवमी का पर्व भी मनाया जाएगा। ऐसे में इस गोचर को ज्योतिष में खास माना जा रहा है।

ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय-समय पर राशि बदलते रहते हैं और इसका असर लोगों के जीवन पर भी देखने को मिलता है। 26 मार्च 2026 को शुक्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसी दिन राम नवमी का पर्व भी मनाया जाएगा। ऐसे में इस गोचर को ज्योतिष में खास माना जा रहा है। शुक्र को सुख-सुविधा, प्रेम, सौंदर्य और ऐश्वर्य का कारक ग्रह माना जाता है। जब शुक्र अपनी चाल बदलते हैं तो उसका असर करियर, धन और रिश्तों पर भी पड़ता है। इस बार का गोचर सभी राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय ज्यादा अनुकूल माना जा रहा है। आइए जानते हैं, किन राशियों को होगा लाभ-
मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए शुक्र का यह गोचर राहत भरा माना जा रहा है। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ सकता है और लोगों के बीच आपकी छवि बेहतर बन सकती है। कामकाज के लिहाज से भी यह समय अच्छा रह सकता है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कुछ लोगों के लिए प्रमोशन या वेतन बढ़ने के भी योग बन सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। नए काम की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का यह बदलाव आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत दे सकता है। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। अगर पहले से कहीं निवेश किया हुआ है तो उससे भी फायदा मिल सकता है। काम से जुड़े कुछ पुराने अटके काम इस दौरान पूरे हो सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बनने से करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल माना जा रहा है।
सिंह राशि- सिंह राशि के लिए शुक्र का यह गोचर कई मामलों में अच्छा माना जा रहा है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कुछ लोगों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकती है। व्यापार करने वालों को भी काम बढ़ाने का मौका मिल सकता है। विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। आय बढ़ने के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं।
धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर रिश्तों और आर्थिक मामलों में सुधार ला सकता है। प्रेम संबंधों में पहले से बेहतर तालमेल देखने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी धीरे-धीरे मजबूत हो सकती है। कामकाज के क्षेत्र में कुछ नए मौके मिल सकते हैं। सही फैसले लेने पर इसका फायदा आगे चलकर मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन