Horoscope Shukra nakshatra parivartan 2025 venus krittika nakshatra transit effect on lucky zodiac signs 26 जून से इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, सूर्य के नक्षत्र में शुक्र लेंगे एंट्री, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

26 जून से इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, सूर्य के नक्षत्र में शुक्र लेंगे एंट्री

Shukra nakshatra parivartan: धन के प्रदाता शुक्र समय-समय पर राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। अब शुक्र सूर्य के नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। जानें शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ-

Thu, 5 June 2025 03:34 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
26 जून से इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, सूर्य के नक्षत्र में शुक्र लेंगे एंट्री

Shukra nakshatra gochar 2025: धन-संपदा के कारक शुक्र जिस तरह एक निश्चित समय में अपनी राशि में बदलाव करते हैं, उसी तरह से नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। 26 जून 2025 को शुक्र कृ्त्तिका नक्षत्र में गोचर करेंगे और 7 जुलाई तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। कृ्त्तिका नक्षत्र के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं। सूर्य के नक्षत्र में शुक्र की एंट्री होने से तीन राशियों को शुभ फल मिलेंगे। इन भाग्यशाली राशियों को वित्त, करियर व निजी जीवन में सकारात्मक या शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जानें शुक्र नक्षत्र गोचर से किन राशियों को होगा लाभ।

1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापारियों को पार्टनरशिप में लाभ होगा। रुके हुए या अटके हुए धन की वापसी हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल का सिंह गोचर इन 3 राशियों का बदलेगा भाग्य, 7 जून से शुरू होंगे अच्छे दिन

2. सिंह राशि- सिंह राशि के लिए शुक्र नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आय के साधन बनेंगे। कारोबार में सकारात्मक बदलाव हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में असफरों से तालमेल बना रहेगा। नौकरी पेशा करने वालों को तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 जून से इन 4 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, जब बुध करेंगे मिथुन गोचर

3. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए शुक्र के नक्षत्र गोचर से जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। परिवार में कोई उत्सव या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। व्यावसायिक सफलता मिलने की संभावना है। यात्रा का योग बनेगा। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे और पुराने सोर्स से भी रुपए-पैसे आएंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!